Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

अमर सिंह बोले, भाजपा पर नहीं पड़ेगा गठबंधन का असर

हरिद्वार। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाए और कहा कि गठबंधन तो हो गया पर गेस्ट हाउस कांड मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर दर्ज कराए गए मुकदमे का क्या होगा। उन्होंने गठबंधन को मौकापरस्त राजनीति करार दिया।

अमर सिंह मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां पर वीआईपी घाट पर गंगा स्नान किया और लोकसभा में भाजपा की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पदाआसीन होने के निमित्त विशेष पूजा भी की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है, क्योंकि सपा और बसपा दोनों ही अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्होंने इसके चलते ही यह गठबंधन किया है। भाजपा पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह सपा से खासे नाराज नज़र आए। उन्‍होंने कहा कि आगामी चुनाव में परिणाम कुछ भी हो, लेकिन मोदी और उनकी नीतियां जीतेंगी। जीएसटी को बताया कांग्रेस की परिकल्पना कहा मोदी ने जीएसटी की खामियों को सुधारने का काम किया। उन्‍होंने कहा कि मुलायम बिना हाथी की सवारी किए अपना राजनीतिक अस्तित्व नहीं बचा सकते। शिवपाल को उन्‍होंने सपा की रीढ़ की हड्डी बताया। कहा मेरी प्रतिबद्धता मोदी के साथ है। कहा बहुत राजनीति कर ली, अब राष्ट्रनीति करूंगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!