Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड अर्बन सैक्टर डेवलपमेन्ट एंजेसी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। ऋषिकेश के शहरी बुनियादी ढाँचे को विकसित करने के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड अर्बन सैक्टर डेवलपमेन्ट एंजेसी (यू.यू.एस.डी.ए.) एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के प्रारंभ में कार्यक्रम निदेशक यू.यू.एस.डी.ए. द्वारा जिलाधिकारी को ऋषिकेश के शहरी बुनियादी ढाँचे यथा वाटर सप्लाई, सेनिटेशन, यातायात, ड्रेनेज, पार्किंग आदि को विकसित करने हेतु बनायी गयी कार्य योजना की प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक अवलोकन कराया गया।

बैठक में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने संबंधित कार्यदायी संस्था यू.यू.एस.डी.ए. के अधिकारियों को ऋषिकेश के विकास हेतु तैयार की गई कार्य योजना के क्रियान्वयन से पूर्व स्टैक होल्र्डस, स्थानीय जनप्रतिनिधि, निवासी आदि से भी सुझाव प्राप्त के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने पब्लिक कंसंल्टेशन पोर्टल बनाकर उसमें जनमानस से सुझाव एवं जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पोर्टल वेबसाइट के बारे में समाचार पत्र में प्रचार-प्रसार करेे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्य योजना के संबंध में स्टैक होल्र्डस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर कार्य करें। साथ ही कहा कि सुगम एवं व्यवहारिक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिससे स्थानीय जनमानस को लाभ मिल सकें। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माणधीन साइट पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होने तथा योजनाएं को संबधित क्षेत्र की आवश्यकता एवं उपयोगिता के अनुसार बनाए जाने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ वहाँ के निवासियों को मिलें। उन्होंने यू.यू.एस.डी.ए. के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के संबंध में संबंधित यूजर एजेंसी/विभाग से बैठक कर योजनाओं के व्यवहारिक उपयोग की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि सफल योजनाओं के अवलोकन के साथ ही जो योजनायें इतनी सफल नहीं हो पाई उनके असफल रहने के कारणों का भी अध्ययन करें ताकि वह गलतियां अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में न रहेें। उन्होंने कहा कि योजनाओें के कार्यों को स्टैप वाईस बांटते हुए लक्ष्य निर्धारित करें ताकि धरातल पर कार्य दिखें और जनमानस को निर्माण कार्यों के दौरान परेशानियों का सामना न करने पड़े।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, कार्यक्रम निदेशक यू.यू.एस.डी.ए. विनय मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, सहायक अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि डोईवाला शिव सिंह रावत एवं यू.यू.एस.डी.ए. के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!