Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

केदारखंड के साथ मानसखंड को भी ऊँचाई तक ले जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी को याद आया छोलिया नृत्य, झंगोरे की खीर ……..अरसे …….. सिंगोरी और बाल मिठाई

वाइब्रेंट विलेज योजना से रोकेंगे सीमान्त गाँवों का पलायन 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023, पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन, नृत्य, त्योहार, व मिठाइयों के नाम का सिलसिलेवार उल्लेख कर पहाड़ से पुराने नाते की याद ताजा कर जनसमूह को तालियाँ बजवाने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ही सांस में पहाड़ी पांडव नृत्य, कौथिग, छोलिया, हरेला, फूलदेई, रम्माण, बग्वाल, रोट, अरसे, कफली, सिंगोरी, पकोड़े, झंगोरे की खीर, रायता, बाल मिठाई, सिंगोरी का उल्लेख कर उत्तराखण्ड की मजबूत सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख ही नहीं किया वरन यह भी कहा कि इन पहाड़ी मिठाइयों का स्वाद भला कौन भूल सकता है।

गुरुवार को कुमाऊँ दौरे की शुरुआत आदि कैलाश, पार्वती कुंड, सीमान्त गुंजी गाँव, सैनिकों व स्थानीय जनता से मेल मिलाप के साथ की। गाँव में स्थानीय जनता से उनका हाल जानने के बाद सैनिकों का भी खूब हौसला बढ़ाया। चंपावत के अद्वैत आश्रम से अपने जुड़ाव को याद किया। दोपहर को पिथौरागढ़ में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस के अभी तक किये गए प्रयासों पर प्रहार करते हुए सीमांत इलाके के लिए भाजपा सरकार की कोशिशों का खाका खींचा।

प्रधानमंत्री ने अपने 40 मिनट के सम्बोधन में जी 20, विदेशों में भारत का मान, संसद व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, OROP, चारधाम परियोजना, उड़ान सेवा, चंद्रयान व एशियाड में भारत के उल्लेखनीय प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उत्तराखण्ड के बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन व वंदना कटियार की सफलता को भी रेखांकित किया। पीएम मोदी ने लक्ष्य सेन के परिवार की भेंट अल्मोड़ा की बाल मिठाई व सिंगोरी की भी याद दिलाई।

पीएम मोदी ने अपने इस दौरे में केदारखंड के साथ मानसखंड की कनेक्टिविटी से बेहतर होने वाले पर्यटन व्यवसाय की गणित भी जनता को खूब समझाई। मानसखंड को भी केदारखंड की ऊंचाई तक ले जायेंगे। मोदी ने कहा कि उनके यहां आने के बाद आदि कैलाश से लेकर जागेश्वर तक खूब धमधम होने वाली है। तैयारी करिये, मानसखंड में यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली है। आदि कैलाश, ॐ पर्वत पार्वती कुंड के दर्शन को अब पर्यटक आयेंगे। उत्तराखण्ड से अपने पुराने कनेक्ट को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए न ही ये रास्ते नये हैं और न ही लोग नये हैं। आज भी लोग अपने दु:ख दर्द और खुशी की सूचना चिठ्ठी के जरिये देते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाइब्रेंट विलेज के तहत सीमान्त के गाँवों से हुए पलायन को रोकने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज सीमान्त इलाके में कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ स्वरोजगार की भी नीतियां बनाई जा रही है। यह भी जोड़ा की पूर्व की सरकारों ने सीमान्त इलाके का इसलिए विकास नजों किया कि दुश्मन अंदर घुस आएगा। लेकिन हमने यह सोच बदली है। हम न तो किसी को डराते हैं और न ही डरते हैं।अब सीमान्त गाँवों को अंतिम नहीं देश का पहला गाँव माना है। महिला स्वंय सहायता समूह को मिलने वाले ड्रोन से विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने वाइब्रेंट विलेज के अलावा सेब बागान, पॉली हाउस पर खर्च होने वाले 1100 करोड़ की धनराशि और मोटा अनाज को बढ़ावा देने सम्बन्धी कार्यों का जिक्र कर भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 45 मिनट के भाषण में विपक्ष पर इशारों ही इशारों में प्रहार कर जनता को यह बताने में कोई गुरेज नहीं किया कि इस अमृत काल में बद्री-केदार व आदि कैलाश के आशीर्वाद से अपने संकल्पों को तेजी से पूरा करेंगे और 21वीं सदी के इस दशक को उत्तराखण्ड का बनायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!