Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिकपर्यटन

सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए सभी तैरारियाँ पूरी : महाराज

चारधाम यात्रा के लिए 16,89,496 यात्रियों का पंजीकरण

जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग ने किया 10 करोड़ रुपये का आँकडा पार

#CharDham Yatra 2023

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2023, शनिवार, देहरादून। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध चार धामों में से उत्तरकाशी स्थित दो धाम श्री गंगोत्री व यमुनोत्री जी के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। यात्रियों के लिए यात्रा सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित हो इसके लिए प्रदेश सरकार सदैव तत्पर है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जारी अपने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आउट सोर्स माध्यम से पुरुष और महिला “पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्र” की तैनाती की जा रही है।
चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए महाराज ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्री विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवायें। #CharDham Yatra 2023

पर्यटन मंत्री ने कहा कि माँ गंगा की उत्सव डोली शुक्रवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखिमठ) से हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत भैरो मन्दिर से प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में शुभमुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।वहीं मां यमुना जी की उत्सव डोली प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा 12 बजकर 41 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जायेंगे। गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथी आज से चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। सरकार ने चारधाम सहित हेमकुंड यात्रा के लिए भी अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आउट सोर्स माध्यम से पुरुष और महिला “पर्यटन सहायता व सुरक्षा मित्र” की तैनाती की जा रही है।

धर्मस्य एवं पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 16,89,496 (सोलह लाख नवासी हजार चार सौ छियानबे) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 6,00,434 (छः लाख चार सौ चौतीस), बद्रीनाथ हेतु 5,07,759 (पांच लाख सात हजार सात सौ उनसठ), गंगोत्री हेतु 3,07,068 (तीन लाख सात हजार अड़सठ), यमुनोत्री हेतु 2,62,621 (दो लाख बासठ हजार छः सौ इक्कीस) एवं हेमकुण्ड हेतु 11,614 (ग्यारह हजार छः सौ चौदह) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,15,59,209 (दस करोड़ करोड़ पंद्रह लाख उनसठ हजार दो सौ नौ रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in , व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!