Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग व सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थायें कराई जा रही हैं सुनिश्चित : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, रुद्रप्रयाग (सू०वि०)। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग व सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराई जा रही हैं ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है तथा सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी व्यवस्थायें निरंतर सुचारू की जा रही हैं, जिसमें स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत शौचालय, पार्किंग, शटल, सुरक्षा आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के दृष्टिगत केदारनाथ धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के अनुरूप ही यात्रियों को केदारनाथ हेतु रवाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की यात्रा में अप्रत्याशित संख्या में श्रद्धालुओं के आने की आशा है। वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष के शुरूआती दिनों में ही यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के बाद से बुधवार,11 मई 2022 तक लगभग 96 हजार लोगों ने केदारनाथ पहुँचकर दर्शन कर लिए हैं। लोगों की सुविधाओं को लेकर कई इंतजाम किए गए हैं। साथ ही जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उन इंतजामों में भी वृद्धि की जाएगी। शौचालयों की संख्या को बढ़ाया गया है तथा पेयजल की भी सुचारू व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है वे अपनी जाँच अवश्य करायें। साथ ही पैदल मार्ग में रुक-रुक कर यात्रा करें। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्था के दृष्टिगत धाम में पहुंच चुके यात्रियों की माॅनीटरिंग की जा रही है तथा रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य उन्हें रोका जा रहा है। जैसे-जैसे जगह मिले उसी के अनुसार उन्हें भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी से ध्यैर्य बनाए रखने की अपील की है तथा यात्रा में आने वाले लोगों से अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण करवाने की अपील की गई है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यह भी अवगत कराया है कि पुलिस विभाग द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के दृष्टिगत जनपद के सीमांतर्गत सिरोबगड़, जवाड़ी बायपास, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुंड, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड इत्यादि विभिन्न स्थानों एवं गौरीकुंड से केदारनाथ 16 कि.मी. पैदल यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों में शांति एवं सुरक्षा हेतु आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल नियुक्त कर बैरियर लगाए गए हैं। यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के अनुरूप यात्रा के प्रथम पड़ाव सोनप्रयाग से प्रातः 3:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक ही तीर्थ यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु आगे प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है तथा प्रत्येक घंटे में शटल सेवा की संख्या की माॅनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड में वाहनों के पार्किंग हेतु पूर्व से स्थल उपलब्ध न होने के कारण सोनप्रयाग से आगे स्थान गौरीकुंड तक यात्रियों के आवागमन हेतु परिवहन विभाग द्वारा शटल सेवा के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से हर एक घंटे गौरीकुंड से ऊपर जाने वाले यात्रियों की संख्या तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या की माॅनीटरिंग की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!