Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

“अपने सपने” संस्था के सभी चारों जरूरतमंद बच्चे 10वीं बोर्ड परीक्षा में हुए पास, ‘देवानंद’ ने प्राप्त किये 85 फीसदी अंक

एक समय परिवार की आर्थिक कमजोरी के कारण पढ़ाई छोड़ चुका, जरूरतमंद बच्चा ‘देवानंद’ ने आज उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अर्जित किये 85 प्रतिशत अंक

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, देहरादून। जरूरतमंद बच्चा देवानंद जो एक समय परिवार की आर्थिक कमजोरी के कारण पढ़ाई छोड़ दुकानों में काम करने लगा था, उस समय देवानंद 7 वीं कक्षा में था, अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने देवानंद के साथ-साथ उनके परिवार को भी सँभालते हुए पुनः देवानंद की शिक्षा रूपी गाड़ी को आगे बढ़ाया। आज उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा परिणाम में 85 प्रतिशत अंक (HONOURS) अर्जित कर ऐसे ही अन्य जरुरतमंद बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बना है। देवानंद सेंट पॉल स्कूल क्लेमनटाउन का छात्र है |

देवानंद के पिता मेवालाल दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते हैं एवं माता का नाम चाँदनी है।

वही अपने सपने संस्था के तीन और जरुरतमंद बच्चों, जानवी, मीनाक्षी व चंचल ने भी 10वीं के इस बोर्ड परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित की है।

अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने इस सफलता पर समाज के लिए कहा कि “यदि ऐसे बच्चों को शिक्षा के पथ पर उनकी उंगली को मदद के रूप में पकड़े रहें, तो ऐसे बच्चे भी अपने सपने साकार कर सकते हैं। विदित रहे कि “अपने सपने” विगत संस्था 8 वर्षों से उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के लिए कार्य करता आ रही है।

आकाश ज्ञान वाटिका परिवार, विषम परिस्थितियों में भी सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे अपने सपने संस्था ने इन बच्चों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव का इस सराहनीय व पुनीत प्रयास के लिए हार्दिक अभिनन्दन करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!