Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रॉपर्टी डीलर हत्या के मामले में सभी चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद ने वर्ष 2012 के प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र मित्तल हत्याकांड व लूट मामले के चार दोषियों  को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चंद्र बहुगुणा ने बताया कि 27 जून 2012 को पीयूष मित्तल पुत्र राजेंद्र कुमार मित्तल निवासी विकासनगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा योगेंद्र कुमार मित्तल निवासी बाबूगढ़ विकासनगर प्रॉपर्टी डीलिंग व टिंबर का व्यवसाय करते थे। 26 जून की रात उनके चाचा योगेंद्र व चाची नीलम मित्तल एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनका भाई पल्लव मित्तल सो रहा था।

रात में साढे 12 बजे से एक बजे के बीच में चार बदमाश आए। उन्होंने चाचा को मारपीट कर उनके हाथ-पांव बांध दिए। साथ ही कपड़े से चाचा का मुंह भी बंद कर दिया। चाची नीलम के साथ भी मारपीट की गई। बदमाशों ने योगेंद्र और पल्लव दोनों के कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वह लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद योगेंद्र के भाई पल्लव ने अपने कमरे की जाली तोड़ी और बाहर निकला। इसके बाद कुंडी खोलकर घायल चाचा योगेंद्र व चाची नीलम को लेहमन अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने योगेंद्र मित्तल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र हत्याकांड में नदीम पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, आसिफ उर्फ सलीम पुत्र कयूम निवासी शेरकोट बिजनौर उत्तर प्रदेश, निजाम उर्फ छोटू पुत्र रसीद निवासी नई बस्ती थाना जसपुर उधमसिंह नगर, महकवीर सिंह गुर्जर पुत्र अभय सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को पकड़ा।

पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की। जिला शासकीय अधिवक्ता ने 18 गवाहों को न्यायालय में पेश किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद ने कोर्ट में पेश किए गए गवाहों, नक्शा नजरी, बरामदगी नोट, जेवरात, आरोपितों के अधिवक्ताओं व शासकीय अधिवक्ता नरेश चंद्र बहुगुणा की बहस सुनने के बाद नदीम, आसिफ, निजाम व महकवीर को हत्या, लूट व शस्त्र अधिनियम का दोषी करार दिया।

सजा को लेकर बहस के बाद एडीजे नसीम अहमद ने हत्या के मामले में सभी चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्या के मामले में चारों अभियुक्तों को 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!