Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्ड

सभी विभाग पूर्ण किए गए, वर्तमान में गतिमान तथा भविष्य के प्रस्तावित विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें : सांसद अनिल बलूनी

विकास कार्यों और योजनाओं का व्यावहारिक और धरातल पर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024, देहरादून। सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने विकास भवन में जिलास्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आयोजित की गई दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक में निर्देश दिए। सांसद ने विभागवार विकास कार्यों और जनहित योजनाओं का अपडेट लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग पूर्ण किए जा चुके, वर्तमान में गतिमान तथा भविष्य के प्रस्तावित विकास कार्यों का अगली बैठक में अद्यतन विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन व्यावहारिक और धरातल पर हो ताकि बेहतर आउटकम प्राप्त हो सके तथा अधिक – से- अधिक लोगों को विकास की मुख्यधारा में भागीदार बनाया जा सके। सांसद ने जल संस्थान और पेयजल निगम को जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण और डामरीकरण के संबंध में, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण से संबंधित वन भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों तथा नगर निकायों, चिकित्सा विभाग और पंचायतो को स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर भी पर्याप्त होमवर्क करते हुए उसका विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख द्वारा विकास कार्यों और जनितहित की योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में अपने-अपने सुझाव साझा किये।

बैठक में विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, विभिन्न विकासखंडों के प्रमुख सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!