Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
देश

इन तीनो विश्वविद्यालय में भी अलर्ट जारी किया गया

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों के जमकर उपद्रव में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों के भी घायल होने के बाद अब तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी अलर्ट जारी किया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तो रविवार रात को ही फोर्स तैनात थी जबकि सोमवार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी में भी अलर्ट है।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में रविवार रात के बवाल के बाद सबसे पहले असर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देखा गया। यहां पर छात्र रात में ही एकजुट होने लगे। इसको देखकर प्रशासन ने तत्काल उनको नियंत्रित किया। इसके बाद भी कुछ छात्रों ने देर रात कैंडल जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया। इसमें अलीगढ़, वाराणसी और प्रयागराज पुलिस को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस को यूनिवर्सिटी प्रशासन से संवाद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एएमयू में तिरंगा यात्रा का ऐलान

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जेएनयू में घटना के बाद अब एएमयू में तिरंगा यात्रा का एलान किया है। तिरंगा यात्रा सोमवार दोपहर 3 बजे मास कॉम डिपार्टमेंट से बाबे सैय्यद गेट तक निकाली जाएगी। इस यात्रा को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। इसमें रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी के साथ सिविल पुलिस फोर्स व पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं। यहां मौके पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कर वाटर कैनन व फायर बिग्रेड की गाडिय़ां भी बुलाई हैं। माना जा रहा है कि तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में छात्रों की भीड़ मौजूद रह सकती है।

वाराणसी व प्रयागराज में भी माहौल में तनाव

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बवाल के बाद छात्र नेताओं की नजर पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) तथा प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय पर भी है। इन दोनों जगह से बवाल की किसी भी संभावना को लेकर दोनों जिलों में जिला तथा पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस का विश्वविद्यालय प्रांगण में मार्च जारी है। छात्र-छात्राओं को भी बड़ी संख्या में एक जगह एकत्र होने से मना किया जा रहा है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी परिसर के अंदर घूम रहे थे और वहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमले कर रहे थे। जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!