Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
मनोरंजन

अभिनेता अजय देवगन जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो ‘Into The Wild’ में आयेंगे नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को अब तक आप लोगों ने केवल फिल्मों में ही स्टंट करते हुए देखा होगा। लेकिन अब अजय देवगन जल्द ही असल जीवन में स्टंट और जीवन यापन करने के लिए कई कारनामे करते हुए दिखाई देंगे। जी हां, अभिनेता अजय देवगन जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो Into The Wild में नजर आने वाले हैं।

इस शो में अजय देवगन से पहले कई और फिल्मी सितारे नजर आ चुके हैं। यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बियर ग्रिल्स के शो का हिस्सा रह चुके हैं।

खबरों के मुताबिक अजय देवगन के साथ ही एक और बॉलीवुड अभिनेता बियर ग्रिल्स के इस शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि अजय देवगन के अलावा और कौन से अभिनेता शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अजय देवगन और बियर ग्रिल्स Into The Wild शो की शूटिंग सेलेब्रिटीज की सबसे पसंदीदा वेकेशन मनाने की जगह मालदीव्स में करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक अजय देवगन शूटिंग के लिए मालदीव्स रवाना भी हो गए हैं।

बियर ग्रिलेस के साथ अजय देवगन को देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अजय देवगन के फैंस अपना अच्छा खासा उत्साह दिखा रहे हैं। अजय देवगन के कई फैनपेज पर भी उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में अजय देवगन फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फैनपेज पर लिखा गया है कि अजय देवगन मालदीव्स के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि अजय देवगन से पहले अभिनेता अक्षय कुमार और रजनीकांत भी बियर ग्रिल्स के इस शो में नजर आ चुके हैं। यहां तक कि बियर ग्रिल्स के शो का हिस्सा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रह चुके हैं। “Into The Wild” के ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए थे। इन सभी एपिसोड्स को काफी पसंद भी किया गया था। अब दर्शकों को बेसब्री से अजय देवगन वाले एपिसोड का भी इंतजार रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!