Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के बाद बिग बॉस सीजन 17 में नजर आ सकती है ऐश्वर्या शर्मा

टेलीविजऩ के चर्चित सीरियल गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानि अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा रियलिटी टेलीविजऩ शो बिग बॉस सीजन 17 में दिखाई दे सकती हैं। स्वयं बिग बॉस ने ऐश्वर्या को शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने गुम है किसी के प्यार में सीरियल छोड़ा था क्योंकि वह कुछ नया और चैलेंजिंग आजमाना चाहती थीं। शो छोडऩे के बाद अभी ऐश्वर्या रियलिटी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

शो के एक ताजा प्रोमो में टेलीविजऩ सीरियल खतरों के खिलाड़ी के प्रतियोगियों को बिग बॉस के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना बिग बॉस से पूछती हैं कि क्या आपने मुझे मिस किया? जवाब में बिग बॉस बोलते हैं- शट अप अर्चना। बिग बॉस ऐश्वर्या से अर्चना की मिमिक्री करने को बोलते हैं और वह बड़ी शानदार एक्टिंग करती हैं।

ऐश्वर्या का अभिनत देखने के बाद बिग बॉस ने उनसे कहा, यह टैलेंट तो सौ सवा सौ कैमरों के सामने दिखना चाहिए। हमारे दरवाजे आपके लिए जरूर खुले हुए हैं। बिग बॉस का यह ऑफर सुनकर ऐश्वर्या का रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि उन्होंने बिग बॉस को कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दी। अब यदि ऐश्वर्या यह ऑफर स्वीकार करती हैं, तो जाहिर तौर पर दर्शक उन्हें सीजन 17 में देख पाएंगे। बता दें कि रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 ऐश्वर्या की परफॉर्मेंस बहुत बेहतरीन रही है तथा वह लगभग हर स्टंट का सामना पूरी हिम्मत और सब्र के साथ कर रही हैं। कई बार शो के होस्ट रोहित शेट्टी स्वयं ऐश्वर्या की प्रशंसा कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!