Breaking News :
>>गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज
आर्थिक गतिविधियाँ

एयर इंडिया ने अपने नए लोगो और डिजाइन का किया खुलासा, नया मोबाइल एप भी किया लॉन्च 

नई दिल्ली। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने अपने नए लोगो और डिजाइन का खुलासा किया। एयर इंडिया ने अपने लोगो के हिस्से के रूप में एयर इंडिया ने लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को बरकरार रखा। नए लोगो का नाम ‘द विस्टा’ होगा। एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम गीत का भी खुलासा किया। टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि नया लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है। एयर इंडिया ने गुरुवार की शाम एक लाइव इवेंट में अपने नए लोगो को पेश किया।

एयर इंडिया का नया लोगो एयरलाइन की नई पहचान और रीब्रांडिंग का हिस्सा है। नए लोगो की लॉन्चिंग के दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया टाटा ग्रुप के लिए एक व्यवसाय नहीं, पैशन है और ये पैशन एक राष्ट्रीय मिशन है। टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि एयर इंडिया को विश्व स्तरीय विमानन कंपनी बनाने के सफर की शुरुआत हो गई है। इवेंट के दौरान चंद्रशेखरन ने कहा, “नया लोगो जो आप आज यहां देखते हैं … विस्टा ऐतिहासिक रूप से असीम संभावनाओं, प्रगति और आत्मविश्वास को दर्शाता है।” इवेंट के दौरान चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया ने अपनी रीब्रांडिंग असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास के साथ की है। उन्होंने कहा कि 15 महीनों के सफर में हम एयर इंडिया को दुनिया की सबसे बेहतरीन एक्सपीरिएंस, टेक्नोलॉजी, कस्टमर सर्विस और सेवा वाली विमानन कंपनी बना बना चाहते हैं। पिछले 12 महीनों में हमने अपने सभी आयामों को बेहतर किया है।

नया लोगो एयर इंडिया की ओर से उपयोग की जाने वाली क्लासिक और प्रतिष्ठित भारतीय खिड़की से प्रेरित है। एयरलाइन के अनुसार यह अवसरों की खिड़की का प्रतीक है। एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने कहा, नया ब्रांड एयर इंडिया को दुनिया भर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक एक विश्व स्तरीय विमानन कंपनी बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। नए लोगो को फ्यूचरब्रांड के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। एयर इंडिया के यात्रियों को नया लोगो दिसंबर 2023 से विमानों पर नजर आएगा। एयर इंडिया का पहला एयरबस A350 विमान उसके बेड़े में नए लोगो के साथ शामिल होगी।

नए लोगो की लॉन्चिंग के दौरान सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विमानन कंपनी बदलाव के दौर से गुजर रही है। हमें अभी काफी लंबा सफर तय करना है। हमारी शुरुआत शानदार रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपने विमानों को दुरुस्त करने पर करीब 40 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। उन्होंने कहा, “लोगो की लॉन्चिंग के साथ एयर इंडिया के लिए नई बेवसाइट और नया मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया। इस साल के अंत कस्टमर केयर का भी नया सेटअप तैयार किया जाएगा।” साथ ही विल्सन ने कहा कि महाराजा आइकॉन दशकों से एयर इंडिया का शुभंकर रहा है, यह आगे भी एयरलाइन की यात्रा का हिस्सा बना रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!