Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
देश

एयर इंडिया के पायलट कैप्टन डीवी साठ की केरल विमान हादसे में मौत

केरल में हुए विमान हादसे के बाद अब इस बात को खोजने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस दुर्घटना का कारण क्या था। इस सवाल के जवाब तलाशने की कोशिश हो रही है कि आखिर घटना की असल वजह क्या थी और हादसे से पहले क्या हुआ था। ये तो ब्लैक बॉक्स से पता चल ही जाएगा, लेकिन फिलहाल ये पता लगाया गया है कि कोझिकोड में रनवे पर क्रैश लैंडिंग से पहले पायलट ने दो बार इसकी लैंडिंग की कोशिश की थी। एयर इंडिया के पायलट ने दो बार उतरने की कोशिश की थी।

एयर इंडिया के पायलट कैप्टन डीवी साठे(DV Sathe) जिनकी केरल विमान दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई, उन्होंने शुक्रवार शाम कोझिकोड में टेबलटॉप रनवे पर अंतिम लैंडिंग से पहले दो बार लैंडिंग की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक केरल में टेलविंड की वजह से पायलटों ने दो बार लैंडिंग टाली थी।

डीजीआई के एक वरिष्ठ जांचकर्ता ने एएनआई को बताया कि मौसम के राडार के अनुसार एयर इंडिया का प्लेन रनवे 28 पर उतरने वाला था, लेकिन जब पायलटों को मुश्किल हुई तो उन्होंने दो बार चक्कर लगाए और रनवे 10 पर विपरीत दिशा से आए और इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

DGCA के अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1344, B737 दुबई से कालीकट वंदे भारत मिशन उड़ान के तहत आ रही थी। इस विमान में कुल 190 यात्री सवार थे। विजिबिलिटी 2,000 मीटर थी और बारिश की सूचना दी गई थी। लैंडिंग के दौरान विमान पूरी रफ्तार में था। इसके बाद विमान की रनवे 10 पर क्रैश लैंडिंग हुई।

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम केरल के कोझिकोझ एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ। इस हादसे में पायलट और को-पायलट समेत 18 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का यह विमान दुबई से कोझीकोड आ रहा था। विमान रनवे पर फिसल गया और इसके वह दो टुकड़ों में बंट गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!