Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड से लगी चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर भारतीय वायु सेना ने गतिविधियाँ बढ़ाई, विमान एएन-32 ने भरी उड़ान

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड से लगी चीन सीमा की सुरक्षा को लेकर वायु सेना ने गतिविधियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना के मल्टीपरपज माल वाहक विमान एएन-32 ने उड़ान भरी। इस दौरान लैंडिंग और टेक आफ का प्रशिक्षण लिया गया।

सूत्रों के अनुसार वायु सेना चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को अस्थायी एयर बेस बनाने की तैयारी में है। इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। वायु सेना की संचार टीम चिन्यालीसौड़ में ही रुकी हुई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वायु सेना का यह विमान एएन-32 ग्वालियर एयर बेस से आया है। शुक्रवार को वायु सेना के मल्टीपरपज विमान एएन-32 ने हवाई पट्टी पर तीन बार सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ किया। पायलट दल ने आसमान में चक्कर लगाकर रन-वे को सुरक्षित लैंडिंग के लिए अनुकूल पाया।

बताया जा रहा कि वायु सेना चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को अस्थायी एयर बेस बना सकती है। पूर्व में वायु सेना की टीम ने हवाई पट्टी पर मौजूद सुविधाओं के अलावा उत्तराखंड जल-विद्युत निगम के गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया था।

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है

  • चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से भारत-चीन सीमा करीब 126 किमी की हवाई दूरी पर है।
  • केदारनाथ आपदा के दौरान सीजे-हरक्यूलिस विमान इस हवाई पट्टी पर उतरा था।
  • डोकलाम विवाद और गलवन घाटी में सीमा पर बढ़े गतिरोध के बाद यहां भी सेना अलर्ट हुई थी।
  • अप्रैल 2018 में वायु सेना ने हवाई पट्टी पर गगन शक्ति अभ्यास किया था।
  • दिसंबर 2019 में यहां वायु सेना के 52 सीटर मल्टीपरपज विमान और डोनियर डीओ-228 विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिग और टेकआफ किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!