Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के मामले में ओवैसी पर FIR दर्ज, विरोध कर रहे 30 AIMIM कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2022, शुक्रवार, लखनऊ। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भड़काऊ बयान देने के चलते गुरुवार, 9 जून 2022 को एफआइआर दर्ज की गयी थी। विभाजनकारी आधार पर लोगों को उकसाने वाले संदेश पोस्ट करने के मामले में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने का विरोध करना AMIMIM कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है। ओवैसी पर दर्ज एफआइआर का विरोध कर रहे 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी कार्यकर्ता संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला सहित कुल 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी काम में बाधा डालने के चलते उनकी गिरफ्तारी की गई है।

विदित रहे कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के चलते सारा विवाद शुरू हुआ था। गौरतलब है कि एक वायरल वीडियों में यह दावा किया गया था कि नूपुर ने ज्ञानवापी मस्जिद पर एक डीबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की। इसके बाद ओवैसी पर नूपुर के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा था। इसी विवादित बयान के चलते भाजपा ने नूपुर को प्रवक्ता के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। दिल्ली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है। इसी के चलते पुलिस ने कल कई लोगों पर एफआइआर की थी। गोरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी के साथ मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, शादाब चौहान, अनिल कुमार मीणा, सबा नकवी, गुलजार अंसारी और पूजा शकुन पर भी एफआइआर की गई थी।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल गुरुवार, 9 जून 2022 को ही आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भड़काऊ बयान देने के चलते एफआइआर की थी। उन पर शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट करने का आरोप है। 

मुझे नहीं पता कि मेरी किस विशिष्ट टिप्पणी को लेकर यह कार्रवाई की गई है : ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी पर एफआइआर के बाद उनका बयान भी सामने आया। ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि ‘यह पहली प्राथमिकी है जिसमें यह स्पष्ट नहीं है कि मेरा अपराध क्या है।’ उन्होंने कहा कि एक हत्या के बारे में ऐसी प्राथमिकी की कल्पना करें जहाँ पुलिस हथियार का उल्लेख नहीं करती है। मुझे नहीं पता कि मेरी किस विशिष्ट टिप्पणी को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!