Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
मनोरंजन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन ही मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। लंबे समय से चर्चाओं में रही यह फिल्म आखिरकार 18 जुलाई को रिलीज हो गई, जिसमें बॉलीवुड को दो नए चेहरे—अहान पांडे और अनीत पड्डा—मिले हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ था, और ओपनिंग डे के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों ने इस नई जोड़ी को हाथोंहाथ लिया है।

ओपनिंग डे पर दो अंकों की कमाई, 21 करोड़ के साथ किया मजबूत आगाज
फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह किसी भी डेब्यू स्टार की फिल्म के लिए बड़ी शुरुआत मानी जाती है। फिल्म का कुल बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में वीकएंड तक इसके लागत के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

‘सैयारा’ ने बनाया अलग मुकाम, टकराव के बावजूद आगे निकली
रिलीज के साथ ही फिल्म का सीधा मुकाबला अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ से हुआ, लेकिन ‘सैयारा’ इन दोनों फिल्मों से आगे निकल गई है। रोमांटिक प्लॉट, दमदार संगीत और फ्रेश केमिस्ट्री ने यंग ऑडियंस को खासा आकर्षित किया है।

क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली सराहना
फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स से सकारात्मक रिव्यू मिले हैं, बल्कि दर्शकों का रिस्पॉन्स भी बेहद उत्साहजनक रहा है। आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म की पटकथा रोहन शंकर और संकल्प सदाना ने तैयार की है। सिनेमेटोग्राफी, संगीत और एक्टिंग—हर पहलू में फिल्म ने बेहतरीन छाप छोड़ी है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!