Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

सीआईएमएस कॉलेज में यूसर्क के सहयोग से कृषि पारिस्थितिकी उद्यमिता विकास केंद्र का उद्घाटन

सीआईएमएस कॉलेज में बसंत पंचमी को खेती बाड़ी दिवस के रूप में मनाया गया।

युवाओं को विज्ञान और संस्कृति को साथ लेके चलना होगा : प्रो० जे.एम.एस. राणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फरवरी 2024, बुधवार, देहरादून। उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के सहयोग से देहरादून के कुआंवाला स्थित कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में यूसर्क कृषि-परिस्थितिकी उद्यमिता विकास केन्द्र स्थापित किया गया है। बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तराखण्ड़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व विश्व विख्यात भौतिक विज्ञानी प्रो. (डॉ.) जे.एम.एस. राणा, यूसर्क की निदेशक प्रो. (डॉ.) अनीता रावत, यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. नौटियाल एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी द्वारा संयुक्त रूप से इस केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यूसर्क कृषि-परिस्थितिकी उद्यमिता विकास केन्द्र के उद्घाटन के पश्चात कॉलेज में तृतीय खेती बाड़ी दिवस भी मनाया गया। यूसर्क द्वारा 2022 से प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी को खेती-बाड़ी दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेती-बाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य का विषय है कि हमारे संस्थान में यूसर्क द्वारा कृषि-परिस्थितिकी उद्यमिता विकास केन्द्र की स्थापना की गई जिसका लाभ हमारे संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ ही पूरे उत्तराखण्ड़ के विज्ञान के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। विभिन्न विषयों में नवाचार करने वाले विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवम प्रसिद्ध भौतिक विज्ञान शास्त्री प्रो. (डॉ.) जे.एम. एस. राणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बसंत पंचमी के अवसर पर इस केन्द्र को शुरू करने का बेहद सुंदर अवसर है, क्योंकि आज विज्ञान व संस्कृति का तालमेल देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान व संस्कृति के साथ तालमेल बैठाकर हमें अपनी जड़ों की ओर वापस जाना है, यदि हमारी जड़ें मजबूत होंगी तो हमारी संस्कृति भी जीवित रहेगी। प्रोफेसर राणा ने अपने जीवन काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न देशों में अवस्थित विभिन्न शोध संस्थानों में किए गए कार्यों के आधार पर अपने शोध अनुभव एवं जीवन के अनुभवों को समस्त प्रतिभागियों के साथ साझा किया।

कार्यक्रम में यूसर्क की निदेशक प्रो. (डॉ.) अनीता रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड़ में यह यूसर्क का 12वां उद्यमिता विकास केन्द्र है, यह केन्द्र एक सफल केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। जिस भावना और विचार के साथ हमने यह केन्द्र स्थापित किया है, उसमें आप सबकी भागीदारी के साथ हमारे 12वीं के बाद आने वाले छात्र-छात्राओं सहित स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों की साथ ही ग्रामीण महिलाओं तथा आमजन के लिए भी यह शोध एवम उद्यमिता विकास केंद्र उपयोगी साबित होगा। खेती-बाड़ी दिवस पर उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है, हम सबके अंदर स्पूर्ति का संचार करता है। मां सरस्वती सृजनता की देवी हैं, उनके आते ही सृजनता जन्म लेती है चाहे वह किसी भी रूप में हो। उन्होंने यूसर्क के विभिन्न वैज्ञानिक क्रियाकलापों की विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए यह भी बताया कि यूसर्क के द्वारा बसंतपंचमी की शुभ अवसर पर मनाए जाने वाला यह तृतीय खेती-बाड़ी दिवस प्रदेशभर में यूसर्क से संबंधित विभिन्न संस्थानों में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. नौटियाल ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को पूर्ण समर्पण भाव से ईमानदारी से अपने लक्ष्य हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम अपना सम्पूर्ण निष्ठा एवम लगन से कोई कार्य करते है तो उसमे सफलता मिलना अवश्यंभावी है। उन्होंने यूसर्क द्वारा संचालित विभिन्न नवाचारी कार्यक्रमों की चर्चा करने के साथ कहा कि यूसर्क द्वारा CIMS में स्थापित केंद्र को आप लोगों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में केन्द्र प्रभारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने केन्द्र के बारे में जानकारी साझा कि तो वहीं संस्थान की असिस्टेंट प्रो. डॉ. दीपिका विश्वास ने केन्द्र में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डॉयरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, ओहो रेडियो के संस्थापक आर.जे. काव्य, सीआईएमएस की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, उपप्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, शिवानी बिष्ट, मेघा पंत, गौरव मित्तल, नीतिका भट्ट सहित शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!