Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्ड

सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून:  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कृषक रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कृषकों को कृषि यंत्र और विभिन्न फसलों के उन्नत किस्म के बीज भी किसानों को प्रदान किए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश और प्रदेशभर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषक रथ गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी एवं कृषि आधारित योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा। ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि एवं बागवानी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और आज भी देश की 60 से 70 प्रतिशत आबादी गांवों में निवास करते हुए खेती-किसानी से जुड़ी हुई है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में पॉलीहाउस की स्थापना के साथ-साथ मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं, एरोमा मिशन के अंतर्गत 91 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि किसान औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के माध्यम से अपनी आय में अतिरिक्त वृद्धि कर सकें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसान नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सर्वांगीण विकास एवं कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तकनीक, फसल विविधीकरण, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उत्पादन लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को नवीन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसान केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण और मूल्य संवर्धन को अपनाकर अपनी आय के नए स्रोत विकसित करें। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव और खेत-खलिहान तक पहुंचाकर किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना ही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि दिनेश कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!