Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

अधिकारियों पर केंद्र पोषित योजनाओं की धीमी गति पर कृषि मंत्री व्यक्त की नाराजगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में कृषि उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय योजना की समीक्षा की।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित केंद्र पोषित योजनाओं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, कृषि विस्तार पर उप-मिशन, वर्षा आधारित क्षेत्र विकास, कृषि मशीनीकरण पर मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों पर केंद्र पोषित योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र पोषित योजनाओं का बजट समय पर खर्च करने तथा केंद्र पोषित योजनाओं में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान को सख्त निर्देश देते हुए केंद्र पोषित योजनाओं प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना, बागवानी मिशन, जायका परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने पीएफएमई और पीकेवीवाई योजना के अंतर्गत खुलने वाले आउटलेट पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।जिससे ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार सृजित हो सके। मंत्री ने अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न फलसों के बीज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा समय पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में लापारवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नही की जायेगी।

इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान एवम् अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!