Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भगरतौला में किसानों से किया संवाद, पॉलीहाउस क्लस्टर मॉडल की सराहना की

अल्मोड़ा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊँ दौरे के दौरान आज जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड धौलादेवी स्थित ग्राम भगरतौला का दौरा किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कृषि मंत्री जोशी ने चौपाल के माध्यम से कृषकों के साथ संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने पॉलीहाउस का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।

भगरतौला ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि जिला योजना एवं उद्यान विभाग द्वारा स्थापित 100 से अधिक पॉलीहाउस में क्लस्टर आधारित कृषि की जा रही है, जिसमें आलू, शिमला मिर्च, गोभी, मैथी, धनिया, मिर्च आदि सब्जियों की खेती हो रही है। इससे स्थानीय किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है और आजीविका मजबूत हुई है। मंत्री जोशी ने किसानों के इस प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सैम देवता समूह की लखपति दीदियों से भी वार्ता की और उनके स्व–रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

विभागीय मंत्री ने जंगली जानवरों के आतंक की समस्या और फेसिंग भुगतान तथा पॉलीहाउस की पन्नी बदलने संबंधी मामलों पर कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।भगरतौला गांव के दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनपड़ चाय बागान का भी अवलोकन किया और वहां कार्य कर रहे लोगों से भी वार्ता की। इसके उपरांत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनी गांव और तरुला गांव पहुंचकर किसानों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। नैनी गांव में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पानी लिफ्टिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि यंत भी प्रदान किए।

कृषि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कृषि एवं उद्यान योजनाओं को न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान तक बेहतर सुविधाएं, अनुदान और नई तकनीकें समय पर उपलब्ध हों।

इस अवसर पर किसान खीमा नन्द पांडेय, रेबाधर पाण्डेय, देवदार पाण्डेय, हरि प्रसाद सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!