Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को सेलाकुई स्थित माया ग्रुप ऑफ कालेजेस में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वविद्यालय परिसर के हर्बल उद्यान एवं प्रयोग केंद्र में तुलसी के पौधे का रोपण भी किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मेले के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय द्वारा कृषि विज्ञान मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें नई तकनीकियों, साधनों और कृषि से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण फसलों की उपज बहुत कम है जो उत्पादन को प्रभावित करता है। तो, जरूरत है जमीनी हकीकत पर आधारित एक वैकल्पिक रणनीति तैयार करने की जो कृषि और संबंधित उद्यमों के लिए मजबूत हो। ऊंचाई और जलवायु में बदलाव फसल विविधीकरण के लिए प्राकृतिक लाभ प्रदान करते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार द्वारा भी कुछ चयनित फसलों की खेती को बढ़ावा देने की योजना बनायी है जैसे- बासमती, सुगंधित बासमती और औषधीय पौधे, सब्जियां, फूल, फल और दूध उत्पादन शामिल है। इस प्रकार, इस नयी नीति का उद्देश्य भोजन, पोषण और आजीविका को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश कृषि के उत्पाद में दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है, कि वर्ष 2030 तक हम विश्व के नंबर एक उत्पादक बनें। इसके लिए प्रदेश में जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है और उत्पादों को बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार छोटे और सीमांत किसानों, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि हो, को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत सभी किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रतिवर्ष 6 हज़ार रुपए (तीन महीने में 2,000 रुपए) की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि माया देवी विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है और इस ग्रुप द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच ज्ञान साझा करने का एक प्रभावशाली मंच है। उन्होंने कहा कि कृषि हमारे देश और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की नींव है। देश में कृषि के माध्यम से ही आत्मनिर्भरता लाई जा सकती है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। फसल उत्पादन में सुधार और 2025 तक हमारे किसान भाइयों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य है और इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कृषि मंत्री जोशी ने छात्र-छात्राओं से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को नई तकनीक से कृषि के बारे में जानकारी प्रदान करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विश्वविद्यालय अध्यक्ष एमएली तिवाल, उपाध्यक्ष-डॉ० त्रिप्ति जुयाल सेमवाल, आशीष सेमवाल, डॉ० मीनाक्षी तिवारी, डॉ० हिमांशु पाठक, जुयाल सेमवाल, कुलपति सी सिंह, डॉ.मनोज पाण्डे, जे०पी० मैठाणी, आशीष डबराल, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!