Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों को किया संबोधित

कृषि मंत्री ने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को किया। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी। उन्होंने किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भी भावपूर्ण स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को हाथीबड़कालां स्थित कैंप कार्यालय में किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में कृषकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में किसानों द्वारा अपने अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही किसानों ने अपनी विभिन्न समस्यायें भी रखी। कृषि मंत्री ने किसानों की समस्या के संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा उन्होंने किसानों और गरीब वंचितों के हित में काम किया है। ऐसे राजनेता देश के अंदर बहुत कम हुए हैं। उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। मुख्यमंत्री के रूप में जोत अधिनियम, 1960 को लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके। चौधरी चरण सिंह ने अत्यंत साधारण जीवन व्यतीत किया और उन्होंने कई किताबें-पुस्तिकायें लिखी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर वह व्यक्ति बैठा है, जो किसान और जवान की चिंता करता है। उन्होंने कहा किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्ग-दर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। देश की जीडीपी में किसान का अहम योगदान है। उन्होंने कहा अभी तक 8.5 करोड़ किसानों को किसान समान निधि योजना की धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री बनाने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में कृषि बागवानी, अरोमा,मौन पालन की अपार संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि आज मिलेट (श्री अन्न) को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स के उत्पादन तथा उसके विपणन के लिए राज्य में मिलेट मिशन का संचालन किया गया है। जिसमें रूपये 73 करोड़ की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा श्री अन्न स्वास्थ की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडुवे का एमएसपी 35.78 रूपये से बढ़ाकर 38.46 रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का उचित दाम मिलने से मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज एप्पल मिशन के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त फल पौध उपलब्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो सेब के उत्पादन को दोगुना किया जाएगा। इस दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी कृषि विभाग के अधिकारीगण सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!