Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तर-प्रदेश

41 वर्ष बाद भातीय पुरुष हॉकी टीम के पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘5 अगस्त का महत्व बढ़ा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, लखनऊ। ओलंपिक खेलों में 41 वर्ष बाद भातीय पुरुष हॉकी टीम के पदक जीतने पर देश में चारों ओर उल्लास का माहौल है। खेल प्रेमी तथा खिलाड़ियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर को ऐतिहासिक बताया है। सभी ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को बधाई दी है।

जापान के टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम का कभी ओलंपिक में लम्बे समय तक दबदबा रहा। इसके बाद तो 1980 के मास्को ओलंपिक के पदक का सूखा गुरुवार को समाप्त हो पाया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए आज कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर हाॢदक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी हॉकी टीम पर गर्व है टीम ने शानदार विजय हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम की इस सफलता पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है।

आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वॢणम अध्याय को जोड़ा है। आज पांच अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया। टीम की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हाॢदक बधाई टीम इंडिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!