Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी के कड़े निर्देश के बाद यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन सक्रिय

ट्रैफ‍िक व्‍यवस्‍था सुधारने के ल‍िए 10 हजार पुलिसकर्मी व 10 हजार होमगार्ड शामिल होंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन सक्रिय हो गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 हजार और जवानों को ट्रैफिक में लगाये जाने का निर्देश दिया है।

युवा पुलिसकर्मियों को म‍िलेगा विशेष प्रशिक्षण

  • ट्रैफ‍िक व्‍यवस्‍था सुधारने के ल‍िए 10 हजार पुलिसकर्मी व 10 हजार होमगार्ड शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव का कहना है कि युवा पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाकर जल्द यातायात में लगाया जायेगा।
  • इसके साथ ही एडीजी यातायात अनुपम कुलश्रेष्ठ काे प्रतिदिन यातायात व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश भी दिया गया है।
  • लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर लगे भीषण जाम के बाद यातायात प्रबंधन को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए थे।
  • मुख्यमंत्री ने भी इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद ही लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को हटा दिया गया था।

जिलों में यातायात प्रबंधन की तैयार हो रही SOP

  • डीजीपी डीएस चौहान के निर्देश पर लखनऊ व आसपास के जिलों में यातायात प्रबंधन की एसओपी तैयार की जा रही है।
  • इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव, गृह व डीजीपी ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक की थी और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाें के पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत निर्देश भी दिये।
  • साथ ही पीओएस मशीनों की संख्या बढ़ाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई बढ़ाने का निर्णय भी किया गया है। जल्द करीब 10 हजार और पीओएस मशीनों की व्यवस्था किये जाने का निर्देश भी दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने सभी डीएम व एसपी से तीन दिनों में अवैध टैक्सी स्टैंड की रिपोर्ट तलब की है। बीते दिनों उनके निर्देश पर प्रदेश में लगभग साढ़े तीन हजार अवैध टैक्सी स्टैंड के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। अपर मुख्य सचिव का कहना है कि पूर्व में की गई कार्रवाई का सत्यापन भी कराया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!