Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीरी हिन्दू राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद सियासत तेज, जम्मू से कश्मीर तक जारी विरोध प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2022, रविवार, दीमा हसाओ। गत गुरुवार को बड़गाम जिले के चाडूरा में कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या (टारगेट किलिंग) के बाद सियासत तेज हो गई है। पीपुल्स एलांयस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) और प्रदेश भाजपा ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से रविवार को मुलाकात का एलान किया है। भाजपा की कश्मीर इकाई ने कश्मीरी हिंदुओं के आक्रोष को सही ठहराते हुए रैली भी निकाली। इस बीच, जम्मू से कश्मीर तक कश्मीरी हिंदुओं का रोष प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में नियुक्ति सभी कश्मीरी हिंदुओं को घाटी से बाहर स्थानांतरित किया जाए।

दिवंगत राहुल भट्ट को प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत ही राजस्व विभाग में नौकरी मिली थी। आतंकी हमले के वक्त पर चाडूरा तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर थे। उनकी हत्या के बाद से ही कश्मीर में रहने वाले कश्मीरी हिंदू लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें सड़कों पर आने से रोकने के लिए पुलिस ने उनकी कालोनियों के मुख्य गेट शनिवार की सुबह बाहर से बंद कर दिए। शेखपोरा बडग़ाम, वीरवान बारामुला, वेस्सु काजीगुंड में भी कश्मीरी हिंदुओं ने भी प्रदर्शन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर नहीं आने दिया। कश्मीरी हिंदुओं ने कहा कि हमारी सुरक्षा में नाकाम रही सरकार अब हमें घरों से भी बाहर नहीं आने दे रही है। वेस्सु के कश्मीरी हिंदू कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार ने रविवार की सुबह तक पाबंदियां नहीं हटाई तो वह गेट तोड़कर कालोनी से बाहर निकलेंंगे और शेखपोरा बड़गाम और फिर वहां से वीरवान बारामुला स्थित कश्मीरी हिंदू ट्रांजिट कालोनी तक मार्च करेंगे।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला के निवास पर पीएजीडी के घटक दलों के सभी प्रमुख नेताओं की एक बैठक हुई। इसमें महबूबा मुफ्ती ने भी भाग लिया। बैठक के बाद पीएजीडी के प्रवक्ता और संयोजक मोहम्मद यूसुफ तारीगामी ने कहा कि यहां हालात दिन-ब-दिन बदतर हो रहे हैं। हम इस सिलसिले में उपराज्यपाल से रविवार को मुलाकात कर रहे हैं।

शेखपोरा बडग़ाम में कश्मीरी हिंदू कर्मियों ने कालोनी से बाहर न निकलने देने पर कालोनी के भीतर ही तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया है। विमल कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि जब तक वादी में हालात बेहतर नहीं होते, हमें कश्मीर से बाहर स्थानांतरित किया जाए। हमें सुरक्षा का यकीन दिलाने के बजाय लाठियां दी गई हैं। वहीं, वीरवान बारामुला में कश्मीरी हिंदुओं के तीव्र विरोध को देखते हुए पुलिस को कालोनी का गेट खोलना पड़ा। इस दौरान वहां धक्का-मुक्की भी हुई है। इधर, श्रीनगर में लालचौक के साथ सटे प्रेस एनक्लेव में कश्मीरी हिंदू कर्मियों ने धरना भी दिया।

सरकार हम पर लाठियां व आंसूगैस बरसा रही है

आल पीएम पैकेज इंप्लाइज फोरम ने कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले को पत्र लिखकर कश्मीरी हिंदू कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें वादी के बाहर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने शेखपोरा और वीरवान कालोनी तक मार्च का भी एलान किया है। फोरम ने लिखा है कि हमारे साथ सहानुभूति और समर्थन जताने के बजाय सरकार हम पर लाठियां व आंसूगैस बरसा रही है।

हताश पाकिस्तान ने एक बार फिर यहां हालात बिगाडऩे का खेल कर रहा है शुरू

भाजपा की कश्मीर इकाई ने राहुल भट्ट और पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या के खिलाफ रैली भी निकाली। पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने करीब 15 मिनट तक धरना भी दिया। पार्टी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि हताश पाकिस्तान ने एक बार फिर यहां हालात बिगाडऩे का खेल शुरू कर दिया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!