Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कठिन ट्रेनिंग और पढ़ाई के बाद भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्य धारा में शामिल हुए 65 कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की 113 वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में 65 कैडेटों को जेएनयू की डिग्री से सम्मानित किया गया। एसीसी में तीन साल की कठिन ट्रेनिंग और पढ़ाई के बाद यह कैडेट आइएमए की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। अब एक साल ट्रेनिंग के बाद सेना में बतौर अधिकारी के रूप में शामिल हो जाएंगे।

सिपाही के रूप में फौज में भर्ती हुए देशभर के 65 युवाओं ने शुक्रवार को तरक्की की उड़ान भरी। वर्षों से सेना में अफसर बनने का सपना संजोए कैडेट लगन और मेहनत के बूते मुकाम तक पहुंच गए हैं। अब आइएमए में एक साल अफसर की ट्रेनिंग लेने के बाद यह अगले साल होने वाली पीओपी में अफसर पद की शपथ लेंगे।

आइएमए के कमाडेंट (लेफ्टिनेंट जनरल) एसके झा ने आर्मी कैडेट कॉलेज के इन 65 कैडेट्स को जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) से स्नातक की उपाधि व अवार्ड दिए। डिग्री पाने वालों में 29 साइंस और 36 कैडेट्स ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम के हैं। कॉलेज से पासआउट होने के बाद यह कैडेट आइएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेंगे। कमांडेंट ले.ज.एसके झा ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर जेंटलमेन कैडेट्स को उच्च्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कैडेट्स को याद दिलाया कि एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में ऐसे जांबाज अफसर दिए हैं, जिन्होंने अपनी क्षमता के बलबूते कई पदक जीते।कहा कि उनके सामने कई चुनौतियां होंगी, मगर देश की आन, बान और शान बनाए रखने की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को बधाई देते कहा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें। कमान्डेंट ने अभिभावकों को भी बधाई दी। इससे पहले एसीसी के प्रिंसिपल डा नवीन कुमार ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की।एसीसी विंग के कमांडर ब्रिगेडियर वीएम चौधरी ने आइएमए कमान्डेंट का स्वागत किया।

इनको मिला अवार्ड

  • चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल
  • कैडेट—-मेडल
  • गोल्ड मेडल गौतम
  • सिल्वर मेडल अजीत सिंह कटाल
  • ब्रांज मेडल लक्ष्मण दास
  • कमान्डेंट बैनर कारगिल कंपनी
  • कमाडेंट्स सिल्वर मेडल
  • सर्विस सब्जेक्ट्स गौतम
  • ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम चंदन कुमार सिंह
  • साइंस स्ट्रीम गौतम

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!