Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डोईवाला में युवती की मौत के बाद स्‍वजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे किया जाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2022, शनिवार, डोईवाला देहरादून के डोईवाला में शनिवार को हंगामेदार माहौल रहा। यहां एक युवती की इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई। जिसके बाद से उसके स्‍वजनों व अन्‍य लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे देहरादून आने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया।

दरअसल युवती के साथ दिसंबर 2021 और अप्रैल 2022 में मारपीट का मामला सामने आया था। स्‍वजनों का आरोप है कि तभी से उक्‍त युवती बीमार रहती थी। कई अस्‍पतालों में उसका उपचार भी कराया गया। युवती की मौत बीमारी से ही हुई है। वहीं डॉक्‍टरों का कहना है कि युवती की सांस नली में बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।

युवती की मौत के बाद शनिवार को स्‍वजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग लेकर हाईवे जाम कर दिया। इस प्रदर्शन में उनके साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गुस्‍साए लोगों ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथ में भारत का संविधान पुस्तक दिखाई दी।

वहीं मामला बढ़ते देख पुलिस ने जबरन शव को एंबुलेंस में रखकर हटवाया गया। इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को मार्ग से पूरी तरह से हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया गया। मौके पर सीओ डोईवाला के साथ ही रानीपोखरी, नेहरू कॉलोनी, डोईवाला व आसपास के क्षेत्रों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!