Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
अल्मोड़ा

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद गरमाया माहौल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा 

स्थानीय लोगों ने बनाया प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव 

पूरे मामले में नेताओं ने साधी चुप्पी 

जानकारी न होने की बात कहकर झाड़ा पल्लू 

अल्मोड़ा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अब सल्ट में माहौल गरमा गया है। पीड़ित के परिजन जैसे ही तहरीर देने राजस्व पुलिस के पास पहुंचे, इस मामले की चिंगारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। आननफानन क्षेत्र के लोग तहसील में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।

राजस्व कर्मी पीड़ित परिजनों को लेकर तहसील पहुंचे तो लोग एकत्र हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच पीड़िता का सीएचसी देवायल में मेडिकल कराया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाए रखा।

कांग्रेस को भी मिला हमलावर होने का मौका
सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी यहां जमकर बवाल किया। कांग्रेस के युवा नेता नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले तहसील और फिर सीएचसी देवायल में एकत्र हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के जिम्मेदार नेताओं का इस तरह के मामलों में शामिल होना जाहिर करता है कि धामी सरकार के शासन में बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाएगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।

आज जिले भर में सरकार का पुतला दहन करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने सल्ट में हुए इस कृत्य पर शनिवार को जिलेभर में प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन करने की घोषणा कर दी है। भोज ने आरोप लगाया है कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं, भाजपा के नेता बेटियों का इस तरह से उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारी दबाव के बाद टीम गिरफ्तारी के लिए हुई रवाना
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद सल्ट क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शाम सात बजे तक स्थानीय लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते रहे। जनदबाव को देखते हुए थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी अपनी टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गए हैं। इधर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी। वह चैन से नहीं बैठेंगे।

जिले के आला नेताओं ने साधी चुप्पी
भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जिले के आला नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। जिलाध्यक्ष समेत जब पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनके फोन बंद मिले। जिनसे बात हुई भी उन्होंने इस मामले के बारे में जानकारी न होने की बात कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!