Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

मानसून के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि : अजेंद्र अजय

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 सितम्बर 2024, श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा में मानसून के बाद आशातीत वृद्धि हो रही है जिससे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उत्साहित है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया है कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में बरसात के बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन पाँच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन हेतु पहुँच रहे है। श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही है लेकिन सड़क मार्ग सुचारू है यात्रा निरंतर चल रही है।

आज धामों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है लेकिन मौसम सामान्यतया यात्रा के अनुकूल है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से जहाँ चारधाम यात्रा पुनः तेजी से शुरू हुई है। वही इस बार केदारनाथ अतिवृष्टि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र में रह कर रैस्क्यू कार्यों हेतु दिशानिर्देश देते रहे फलस्वरूप पुन: तीर्थयात्री सुरक्षा की भावना एवं विश्वास के साथ धामों की यात्रा पर आ रहे है वहीं मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को सरल-सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के अनुसार अभी तक साढ़े बीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये हैं। इस यात्रा वर्ष अभी तक 942077 से अधिक श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं 1108471 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं सहवर्ती मंदिरों द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को आ रहे हैं श्री तुंगनाथ में चौरानब्बे हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच गये हैं। अभी तक 2052897 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ धाम सहित श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के दौरान मंदिर ने तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। भंडारे आयोजित किये तो विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क आवास व्यवस्था की गयी।

श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को बरसात से बचाव के लिए दर्शन पंक्ति में रैन शैल्टर बनाये गये है तथा सर्दियों के बचाव हेतु अलाव हेतु व्यवस्था की गयी है। मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों की किसी भी तरह की सहायता लिए सभी संबंधित विभागों पुलिस प्रशासन तीर्थ पुरोहितों तथा यात्रा से जुड़ी ऐजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया है। आगामी श्राद्ध पक्ष तथा नवरात्रि के दौरान भी धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने की भी उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!