Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँकारोबार

एचडीएफसी के बाद अब इन दो बड़े बैंकों का होगा विलय, शेयरों में आएगी भारी उछाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के बाद अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड भी विलय करने जा रहा है। इसके लिए फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी। साथ ही शेयर एक्सचेंज रेश्यो को भी फिक्स कर दिया है। इसके तहत आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को हर 100 शेयर पर बैंक में 155 शेयर अलॉट किए जाएंगे। विलय की मंजूरी के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों की वैल्यू में 4.9 प्रतिशत तक की उछाल भी दर्ज की जाएगी।

हालांकि इस विलय को आईडीएफसी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सेबी व शेयर बाजारों समेत अन्य सभी नियामकीय संस्थानों से मंजूरी मिलना बाकी है। इसके अलावा कंपनियों के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलना भी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद भारत में वित्तीय क्षेत्र का यह दूसरा सबसे बड़ा विलय होगा।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बताया कि आईडीएफसी एफएचसीएल, आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कॉरपोरेट ढांचे के सरलीकरण के मकसद से ऐसा किया जा रहा है। इससे रेग्लुलेशंस के अनुपालन में भी आसानी होगी। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तकफर्स्ट बैंक के पास 2.4 लाख करोड़ रुपये के एसेट थे। इसका टर्नओवर 27,194 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 23 में बैंक को 2437 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!