Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
फिल्म-जगत

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’, जानिए फ्री में कहाँ देखें फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 01 अगस्त 2025, मुम्बई। कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब आपके लिए ओटीटी पर फ्री में उपलब्ध है। 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी, और अब दर्शकों को इसे देखने के लिए किसी अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं है। फिल्म के निर्माताओं ने खुद इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मुफ्त में देखी जा सकती है।

अब फ्री में देखें ‘हाउसफुल 5’
2025 की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है। पहले दर्शकों को इसे देखने के लिए ₹349 का किराया देना पड़ता था, लेकिन अब यह फिल्म प्राइम सब्सक्रिप्शन के तहत मुफ्त में देखी जा सकती है। निर्माताओं ने एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए यह खबर साझा की, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों को यह खुशखबरी दी।

कमाई में रहा मजबूत प्रदर्शन
हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई काफी प्रभावशाली रही। फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन ₹24 करोड़ की कमाई की थी और अब तक इसका कलेक्शन ₹183.3 करोड़ पहुंच चुका है। लगभग ₹240 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने थिएटर और ओटीटी राइट्स से करीब ₹90 करोड़ की वसूली की, जिससे लागत निकालने में कामयाब रही।

स्टार कास्ट और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, और जॉनी लीवर जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के दो संस्करण बनाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग घटनाक्रम और अपराधी दर्शाए गए हैं, और अब ये दोनों वर्जन मुफ्त में देखे जा सकते हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!