Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

आर्यन ख़ान के बाद अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर कसता नजर आ रहा है एनसीबी का शिकांजा

  • WhatsApp चैट्स से जुड़ा है कनेक्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के बाद अब एनसीबी का शिकांजा एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर कसता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बांद्रा वाले घर पर छापा पड़ा है। अनन्या के घर से रेड के बाद एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर मन्नत भी पहुंची। दरअसल, आर्यन खान मामले में एनसीबी को अनन्या का नाम व्हाट्सऐप चैट मिला है। व्हाट्सऐप चैट में अनन्या का नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने उनके घर रेड डाली है। अनन्या पांडे को कथित तौर पर एनसीबी टीम ने दोपहर 2 बजे उनके कार्यालय में बुलाया है।

बता दें कि बुधवार यानी 20 अक्टूबर को सेशन कोर्ट ने आर्यन की जमानत अर्जी खारिज की थी, जिसमें उन्होंने व्हाटसऐप चैट का हवाला भी दिया था। इसी के बाद ही जिसमें एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया था। वहीं आज अनन्या पांडे के घर पर एनसीबी टीम के पहुंचने की खबर आ गई है। अनन्या के साथ ही एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर भी पहुंची है। वहीं आर्यन खान क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में 2 अक्टूबर से कैद में हैं।

आपको बात दें कि कल एएनआई के ट्वीट में एक और डेब्यू एक्ट्रेस के नाम भी खुलासा हुआ था। एएनआई ने आर्यन ख़ान ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामला में एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है, ‘मुंबई एनसीबी का कहना है कि उसने आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट कोर्ट में जमा कर दी है। पुलिस को ड्रग से संबंधित व्हाट्सएप चैट मिली है जो कथित तौर पर आर्यन खान और एक डेब्यू एक्ट्रेस के बीच है: NCB।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!