Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

बीएचयू के एमसीएच विंग का निरीक्षण करने पहुँचे पीएम मोदी, 18 कोरोना योद्धाओं से की मुलाकात

jagran

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को रुद्राक्ष कन्वेंंशन सेंटर समेत 1475 करोड़ की सौगात देने सुबह पहुंच गए। सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वायुसेना का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उनका स्‍वागत करने के लिए शासन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान एप्रन पर पहुंचा तो विमान से उतरने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनकी अगवानी की। आगवानी के बाद सभी से मुलाकात करने के बाद पीएम चॉपर हेलीकॉप्टर से बीएचयू की ओर सुबह 10.50 बजे रवाना हो गए और उनका हेलिकाप्‍टर बीएचयू के आइआइटी टेक्‍नो ग्राउंड पर सुबह 11.02 बजे पहुंच गया। इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ और पीएम ने सुबह 11. 27 बजे सभी योजनाओं को जनता को समर्पित किया। संबोधन के बाद पीएम बीएचयू के एमसीएच का निरीक्षण करने पहुंचे और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद साथ 18 कोरोना वारियर्स से बात की। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद वह रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर के लोकार्पण के निए रवाना हो गए।

लोगों को संबोधित करने के बाद पीएम बीएचयू एमसीएच विंग गए और 18 कोरोना योद्धाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए चल रही तैयारियों को लेकर विशेषज्ञों से बात कर तैयरियों का निरीक्षण किया। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य की तैयारियों को लेकर आधुनिक मशीनों, लैब, आक्‍सीजन, बेड की उपलब्‍धता और कोरोना की दवाओं पर शोध को लेकर विशेषज्ञों से उनके अनुभवों पर बात कर तैयारियों की सराहना की। कोरोना की तीसरी लहर में बच्‍चों के लिए चल रही विशेष तैयारियों से भी पीएम इस दौरान अवगत हुए। वहीं मातृ शिशु स्‍वास्‍थ्‍य को समर्पित एमसीएच विंग की आधुनिक सुविधाओं का भी उन्‍होंने निरीक्षण किया। बीएचयू में एमसीएच विंग का निरीक्षण करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष अंतरराष्‍ट्रीय कन्‍वेंशन सेंटर का लोकार्पण करने के लिए रवाना हो गए।

jagranपीएम ने सुबह 11.35 बजे मंच से जनता को संबोधित किया और लंबे समय बाद लोगों से सीधा संवाद करने की वजहों को कोरोना काल बताते हुए जनता का अभिवादन करते हुए भोजपुरी में संवाद किया। कहा क‍ि बीमारियों से जूझने के दौरान सौ साल में पूरी दुनिया में आई सबसे बड़ी आफत है। इसलिए कोरोना से निपटने में यूपी के प्रयास उल्‍लेखनीय है। काशी के साथियों और शासन प्रशासन संग कोरोना योद्धाओं की टीम का आभारी हूं।

कभी आधी रात को फोन किया तो लोग मोर्चे पर तैनात मिले। आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा है कि यूपी में हालत संंभलने लगा है। यूपी में सबसे अधिक टेस्टिंग हो रही है। यूपी पूरे देश में सबसे अधिक वैक्‍सीनेशन का राज्‍य है। सबको मुफ्त वैक्‍सीन मिल रही है। गरीब किसान नौजवान को फ्री वैक्‍सीन लगाई जा रही है। मेडकिल कालेज चार गुना हो चुका है। संंसाधनों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बनारस में ही चौदह आक्‍सीजन प्‍लांट का लोकार्पण हुआ है। बच्‍चों के लिए विशेष आक्‍सीजन और आइसीयू विकसित करने का बीड़ा यूपी सरकार ने उठाया है। कोरोना की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विशेष पैकेज घोषित किया है।

पूर्वांचल मेडिकल का हब बन रहा है। महिलाओं और बच्‍चों की चिकित्‍सा से जुड़े अस्‍पताल बनारस को मिले हैं। सौ बेड बीएचयू और 50 बेड जिला अस्‍पताल में जुड़ रहे हैं। नेत्र संस्‍थान में आंखों से जुड़ी बीमारियों का लाभ भी मिल पाएगा। काशी मौलिक पहचान के साथ ही विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। आठ हजार की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह काशी को और जीवंत कर रहे हैं।

मां गंगा की स्‍वच्‍छता के लिए भी प्रयास हो रहा है। पंचक्रोशी मार्ग सुधार से गांवों की स्थिति और पूर्वांचल में भी सुधार आएगा। गोदौलिया में मल्‍टीलेवर पार्किंग से किचकिच कम होगी। लहरतारा से चौकाघाट तक राहत मिलेगी। जन सुविधाओं का काम पूरा हो जाएगा। यूपी के किसी भी परिवार को परेशान नहीं होना पड़े इसलिए हर घर जल अभियान पर काम हो रहा है। सीसीटीवी सर्विलांस, स्‍क्रीन और इसपर प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। रो रो सेवा और क्रूज बोट का संचालन होने से पर्यटन में इजाफा होगा और नाविक साथियों को लाभ मिलेगा। डीजल से नावें सीएनसी में हो रही हैं।

पर्यावरण और पर्यटन में लाभ होगा खर्च भी कम होगा। रुद्राक्ष को भी काशीवासियों काे सौंपने जा रहा हूं। विश्‍व स्‍तरीय साहित्‍याकार, संगीतकारों ने विश्‍व स्‍तर पर धूप मचाई है। उनकी कलाओं के प्रदर्शन के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। अब सभी को अपनी कला दिखाने के लिए एक आधुनिक मंच मिल रहा है। पुरातन वैभव की समृद्धि ज्ञान की गंगा से जुड़ी है। काशी के ज्ञान विज्ञान में विकास निरंतर जरूरी है। आधुनिक शिक्षा केंद्र युवाओं के लिए काशी की भूमिका को और मजबूत करेंगे। सीपैट सेंटर के लिए बधाई देता हूं।

दुनिया के बड़े निवेशक आत्‍मनिर्भर भारत के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। यूपी इसमें अग्रणी होकर उभर रहा है। पहले यूपी में कारोबार मुश्किल था, आज मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है। सड़क, रेल और हाइवे संपर्क में सुधार से जीवन आसान हो रहा है। कारोबार में भी इससे सहूलियत मिली है। यूपी को चौड़ी और आधुनिक सड़कों का काम तेजी से चल रहा है।

डिफेंस कारीडोर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, लिंक या गंगा एक्‍सप्रेस हो इससे यूपी के विकास को बुलंदी मिलेगी। इन पर गाड़‍ियां ही नहीं इनके इर्द गिर्द आत्‍मनिर्भर भारत के लिए औद्योगिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी बढ़ेंगे। कृषि आधारित उद्याेगोंं की भूमिका भी बढ़ेगी। मंडियों को समृद्ध और विकल्‍प देना सरकार की प्राथमिकता है।

कृषि से जुड़े कारोबार को लेकर काम लगातार चल रहा है। वाराणसी पूर्वांचल पेरिशेबल कार्गो सेंटर, राइस सेंटर, पैकेजिंग सब किसानों को लाभ मिल रहा है। बनारसी लंगड़ा यूरोप से खाड़ी तक मिठास फैला रहा है। क्षेत्र को एग्रो हब बनने में मदद मिलेगी। काशी में फल सब्‍जी निर्यात से सभी को लाभ मिलेगा। विकास कार्यों की लिस्‍ट लंबी है जल्‍दी खत्‍म नहीं होगा। समय का अभाव होता है तो सोचना पड़ता है कि किसकी चर्चा करुं और किसे छोड़ दूं। यह सब यूपी सरकार की निष्‍ठा का प्रमाण है।

ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं थीं। 2014 में सेवा करने का मौका मिला तक भी दिल्‍ली से इतने ही प्रयास होते थे। तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज योगी जी खूब मेहनत कर रहे हैं। काशी के लोग देखते हैं कि योगी जी खूब ऊर्जा लगाकर कामों को गति देते हैं। हर जिले में सीएम जाते हैं। यही वजह है कि यूपी में बदलाव के यह प्रयास आज आधुनिक यूपी बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

यूपी में माफ‍िया और आतंकवाद पर अब कानून का शिकंजा है। बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां बाप चिंता में थे वह हालात बदल गया है। बहन बेटियों पर आंख उठाने वाले कानून से बच नहीं पा रहे हैं। यूपी में सरकार आज भ्रष्‍टाचार और भाई भतीजावाद से नहीं विकास वाद से चल रहा है। आज यूपी में जनता की योजना का लाभ जनता से मिल रहा है। आज यूपी में नए उद्याेगों का निवेश हो रहा है। विकास प्रगति की यात्रा में यूपी का जन जन की भागीदारी शामिल है। सबको फ्री टीका लग रहा है, सभी को कोरोना का टीका जरूर लगाएं और कोरोना से सबको बचाएं। सभी पर मां गंगा और बाबा विश्‍वनाथ का आशीर्वाद बना रहे।

मंच पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नई काशी की चर्चा की। कहा कि मोदी का महामारी के काल खंड के दौरान जो निर्देश मिला पूरे विश्व ने स्वागत किया। पीएम ने इस दौरान काशी से संवाद किया और 10,300 करोड़ की योजना काशी में पूरी हुई है।

बीएचयू आगमन की जानकारी होते ही भारत माता की जय और हर हर महादेव के उद्घोष से आयोजन स्‍थल गूंज उठा। पीएम का हेलिकाप्‍टर सुबह 11.02 बजे पहुंचा तो लोगों का उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। लोगों ने अपनी कुर्सियों से उठकर पीएम का स्‍वागत किया।

इससे पूर्व सुबह दस बजे पीएम के आगमन के पूर्व लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, कृपा शंकर सिंह पीएम की आगवानी के लिए पहुंच गए। वहीं सुरक्षा कारणों से आइजी एसके भगत, पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश भी पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट के पोर्टिको को खाली करा दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लगभग पांच घंटे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। दोपहर में बीएचयू आइआइटी के टेक्नो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम बीएचयू में नवनिर्मित एमसीएच विंग में चिकित्सकों और कोरोना वारियर के साथ कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री जापान के सहयोग से 186 करोड़ की लागत से निर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद़्घाटन करेंगे। यहीं से जापानी प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी में काशी के प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह 10.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और यहां से 10.50 बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से सुबह 11.00 बीएचयू आइआइटी टेक्नो ग्राउंड पर जाएंगे। ग्राउंड से 12.10 एमसीएच विंग रवाना होंगे। यहां से दोपहर 1.30 बजे संपूर्णानंद संविवि जाएंगे। 1.40 बजे रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे और रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

रुद्राक्ष में आयोजन के दौरान जापानी दूतावास के मेहमान सुजुकी सातोषी राजदूत जापान, चीकागे सुजुकी (पत्नी), कियोस काजुहीरो (काउंसर), ओदा आकारी (सचिव) मौजूद रहेंगे। वहीं जायका के आमंत्रित प्रतिनिधि मात्सूमोतो कात्सुओ (मुख्य प्रतिनिधि), आकामिन केंगो (वरिष्ठ प्रतिनिधि), एमपी सिंह (मुख्य विकास परियोजना अधिकारी) भी रहेंगे। जबकि पीएमसी के सदस्य आबे रेइको (अध्यक्ष), डा. जॉयदीप दास (अभियंता), मोहित सिंह (वरिष्ठ अभियंता) के अलावा कार्यदायी कंपनी की ओर से ओता मासाताका (जनरल मैनेजर), अरुण कुमार मिश्रा (मैनेजर), गणेश गोयल (सीनियर मैनेजर) आदि मौजूद रहे।

शिलान्यास की सूची में शामिल मुख्य परियोजनाएं

  • केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नीकल इंस्टीट्यूट (सिपेट) का स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट सेंटर (सीएसटीसी) महगांव में – 48.14 करोड़
  • आइटीआइ महगांव – 14.16 करोड़
  • राजघाट प्राथमिक विद्यालय आदमपुर जोन – 2.77 करोड़
  • सिस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना – 108.53 करोड़
  • ट्रांस वरुणा में वाटर सप्लाई परियोजना – 19.49 करोड़
  • वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भेलूपुर सोलर पावर – 17.24 करोड़
  • सिस वरुणा में पेयजल संचालन पर कार्य – 7.41 करोड़
  • कोनिया घाट क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने से जुड़ी परियोजना – 15.03 करोड़
  • नगर के घाट पर पंपिंग स्टेशन, सीवेज पंपिंग आदि – 9.64 करोड़
  • कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 0.8 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट-5.89 करोड़
  • मुकीमगंज व मछोदरी क्षेत्र में सीवर लाइन परियोजना – 2.83 करोड़
  • लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अरबन प्लेस मेकिंग – 8.50 करोड़
  • करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में मैंगो एवं वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण – 15.78 करोड़
  • पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर इकाई का कार्यालय भवन – 26.70 करोड़
  • रायफल एवं पिस्टल शूटिंग रेंज का निर्माण – 5.04 करोड़
  • 47 ग्रामीण संपर्क मार्ग कुल लंबाई 152 किलोमीटर का निर्माण, चौड़ीकरण – 111.26 करोड़
  • जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर नल योजना- 428.54 करोड़।

इन प्रमुख योजनाओं का होगा लोकार्पण

  • रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर-186 करोड़
  • मल्टीलेबल पार्किंग-19.55 करोड़
  • पुरानी सीवर लाइन का सीआइपीपी लाइनिंग जीर्णोद्धार-21.09 करोड़
  • सीवर जीर्णोद्धार कार्य-8.12 करोड़
  • चार पार्कों का सौंदर्यीकरण-4.45 करोड़
  • बीएचयू में 100 बेड एमसीएच विंग-45.50 करोड़
  • दीनदयाल अस्पताल पांडेयपुर में 50 बेड महिला अस्‍पताल-17.39 करोड़
  • बीएचयू में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑप्‍थैल्मोलॉजी-29.63 करोड़
  • श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर आवास-11.97 करोड़
  • 14 अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन-11 करोड़
  • बीएचयू में 80 टीचर रेजिडेंशियल फ्लैट-46.71 करोड़
  • मछोदरी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व स्किल डेवलपमेंट सेंटर-14.21 करोड़
  • चार स्कूल एवं कालेज में तीन महिला छात्रवास, क्लास व लैब-5.79 करोड़
  • गंगा नदी में पर्यटन विकास के लिए दो रो पैक्‍स का संचालन-22 करोड़
  • राजघाट से अस्सी तक जलयान का संचालन-10.72 करोड़
  • 84 घाटों पर सूचना पट्ट का स्थापन कार्य-5.08 करोड़
  • रामेश्वर में विश्राम स्थल-8 करोड़
  • पंचकोस परिक्रमा मार्ग 33.91 किमी. व चौड़ीकरण-62.04 करोड़
  • वाराणसी-गाजीपुर मार्ग थ्री लेन उपरिगामी सेतु-50.17 करोड़
  • श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन अंतर्गत दो पेयजल परियोजना-7.72 करोड़
  • विश्व बैंक सहायतित नीर निर्मल परियोजना-दो अंतर्गत 11 पेयजल परियोजना-61 करोड़

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!