Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डपर्यटन

लंबे समय के इंतजार के बाद 500 पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का लिया आनंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2023, रविवार, ऋषिकेश। साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार समाप्त हो गया है। लंबे समय के इंतजार के बाद शनिवार को गंगा में पर्यटकों ने रीवर राफ्टिंग का आनंद लिया। पर्यटकों ने मरीन ड्राइव से शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी से नीमबीच तपोवन तक राफ्टिंग का आनंद लिया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग से शनिवार सुबह राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी मिली। जिसके बाद पर्यटकों ने गंगा में रीवर राफ्टिंग शुरू की। इस दौरान रीवर राफ्टिंग का संचालन करने से पहले राफ्ट व्यवसायियों ने विधि विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की। उसके बाद पर्यटकों ने भी जय मां गंगे उद्घोष के साथ गंगा में राफ्टिंग का आनंद उठाया। शनिवार शाम चार बजे तक करीब 500 पर्यटकों ने राफ्टिंग की है।

पर्यटन विभाग की टीम ने गंगा में राफ्टिंग शुरू करने के लिए शुक्रवार को मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया था। टीम ने गंगा नदी के जलस्तर को राफ्टिंग के लिए सुरक्षित पाया। टीम ने इसकी रिपोर्ट पर्यटन निदेशालय भेज दी, जिसके बाद निदेशालय से हरी झंडी मिलते ही राफ्टिंग शुरू की दी गई। गंगा नदी में राफ्टिंग के संचालन के लिए पर्यटन विभाग की टीम ने जिला साहसिक खेल अधिकारी खुशहाल सिंह नेगी के नेतृत्व में मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा का निरीक्षण किया था। गंगा का पानी मटमैला था, लेकिन गंगा के जल का वेग कम होने के कारण टीम ने गंगा नदी में राफ्टिंग संचालन के लिए सही पाया गया।

12 सितंबर को पर्यटन विभाग की टीम ने नदी में राफ्टिंग के लिए मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया था। लेकिन उस दौरान गंगा नदी में पानी मटमैला होने के साथ लकड़ी की डाट बहकर आ रही थी। शुक्रवार को टीम ने दो राफ्ट और पांच सेफ्टी क्याक की मदद से टीम ने 24 किमी गंगा नदी का निरीक्षण किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!