Breaking News :
>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
देश

41 साल बाद ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता पदक, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली,  टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 41 साल से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए टीम ने कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोनिंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहगमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट कियीा, ‘ ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली एतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा, ‘प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने #Tokyo2020 में कांस्य पदक जीता है। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’

ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, भारतीय हॉकी टीम को बहुत बधाई जिन्होंने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाईं। टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है। 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे एतिहासिक जीत बताते हुए कहा, ’41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!