Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की हुई विदाई : मुख्यमंत्री धामी

दिल्ली फतह पर धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे

दिल्ली की जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 9 फ़रवरी 2025, देहरादून। दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ पार्टी मुख्यालय मे जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इन नतीजों को पीएम मोदी की गारंटी की जीत बताया है। साथ ही कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार में डबल गति से विकास होगा। भाजपा सरकार, अपने संकल्प पत्र में किए सभी वादों को पूरा करेगी।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस विजय समारोह में उत्साह से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की उस गारंटी की जीत है, जो विकास की गारंटी के पूरा होने की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कही जाती है, वह अवश्य पूरी होती हैं। दिल्ली में जो झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का शासन था जिसके कारण अनेक घोटाले हुए हैं जनता ने उसके खिलाफ मत दिया। क्लिनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला , यमुना सफाई का घोटाला , शराब का घोटालो का भी सफाया हो गया। वहां की आपदा सरकार ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं देश में जहां जहां डबल इंजन की सरकार हैं वहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उतराखंड इसका उदाहरण है जहाँ पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य विकास की नई इबाराते लिख रहा है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को राज्यों में चुना जा रहा है। हरियाणा हो, महाराष्ट्र और 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार को वापिस लौटी है और इन राज्यों मे विकास निश्चित है। इस दौरान दिल्ली में जो भी सरकार रही उसने जनता को छलने का काम किया और देश की सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का पाप किया।

दिल्ली की जनता ने इस बार दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाई है और अब डबल इंजन की सरकार, डबल गति से काम करेगी। यहां जो भी भारत सरकार की रुकी हुई कल्याणकारी योजनाएं हैं जिसमे जल जीवन मिशन योजना , आयुष्मान भारत योजना या ऐसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को जो दिल्ली के लोगों के तेजी से विकास और कल्याण के लिए आवश्यक थी, उन्हें लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के हमारे संकल्प पत्र को है पार्टी की आने वाली सरकार शतप्रतिशत पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणदायी नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है जिन्होंने प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी की नीतियों और आने वाली सरकार की योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी दी थी। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री, दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मैंने कहा यह जीत राजधानी क्षेत्र को भी देश में बह रही विकासधारा से जोड़ने वाली है। अब वहां भी डबल की इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम व्यक्ति को मिलेगा। जिस तरह की एक तरफ जीत भाजपा को मिली है उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है। जहां तक बात है दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की तो, उनके शतप्रतिशत आशीर्वाद ने भाजपा की जीत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जश्न के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत सरकार में दायित्वधारी, पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!