Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डखेल-जगत

क्रिकेट मैच के दौरान अफगानी दर्शक बोले, हिंदुस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद

देहरादून। आयरलैंड और अफगानस्तिान के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में स्टेडियम हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा। इसमें हैरानी की बात यह थी कि बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी दर्शक नारेबाजी का हिस्सा थे।

देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला गया। मैच को देखने के लिए भारतीय दर्शकों के साथ काफी संख्या में अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक भी देहरादून के स्टेडियम पहुंचे थे।

मैच के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि अफगानिस्तान के दर्शकों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद भारतीय दर्शकों ने अफगानियों का साथ देते हुए जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मैच में दोनों पारियों के दौरान कई बार ऐसा वाकया हुआ कि पूरा स्टेडियम पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

पुलवामा हमले की नाराजगी मैच के दौरान भी दर्शकों में नजर आई। मैच के दौरान खेल मंत्री अरविंद पांडे, खेल निदेशक प्रताप सिंह शाह, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

करीब दो हजार लोग मैच देखने पहुंचे

गुरुवार को अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए करीब दो हजार लोग पहुंच। मैच की शुरुआत में दर्शकों की संख्या कम नजर आई लेकिन पांच ओवर के बाद स्टेडियम भरा नजर आने लगा। दूसरी इनिंग के दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के हॉस्टल के छात्रों को पास के जरिए मैच देखने के लिए बुलाया गया।

ये बोले कप्तान

अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान के अनुसार सीरीज कोई भी हो उसका पहला मैच जीतना महत्वपूर्ण होता है। इससे टीम से दबाव कम होता है। मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी की। टॉप ऑडर के बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाए है। नए खिलाडिय़ों ने भी अच्छा खेल दिखाया। वल्र्ड कप के लिए हमारी तैयारी पूरी हैं।

पावरप्ले में ज्यादा रन लुटा गए हम 

आयलैंड के कप्तान पॉल स्ट्रिलिंग ने कहा कि हमने अफगानिस्तान के मुकाबले पावरप्ले में ज्यादा रन लुटाए। इसके बाद भी गेंदबाजों ने एक समय पर अफगानिस्तान पर दबाव बना दिया था। हमें सही समय पर विकेट नहीं मिल सके। यही हमारी हार का कारण रहा।

इस तरह की पिच पर काफी अनुभव 

मैन ऑफ द मैच रहे अफगानिस्तान के खिलाड़ी मो. नबी बोले जब हमारे 50 रन पर पांच विकेट हो गए थे, उस समय मैं दबाव में आ गया था। उस दौरान मैंने एक-दो रन चुराना आवश्यक समझा। ऐसा कर हमने पांच ओवर निकाले, जिसके बाद हमने बड़े शॉट खेलने शुरू किए। इस तरह की पिच पर खेलने का मुझे काफी अनुभव है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!