Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन, 50,000 से ज्यादा टिकट बिके

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2023, गुरुवार, देहरादून। ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज में अब कुछ ही दिन रह गए हैं और इसको लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म का प्रचार अंतिम चरण में चल रहा है और निर्माता इसमें कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक दिन में फिल्म के देश भर में 50,000 से ज्यादा टिकट बेचे जा चुके हैं।

प्रभास और कृति सैनन अभिनीत आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग 11 जून से शुरू हुई थी और पहले दिन से यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष ने पहले दिन ही 50,000 से ज्यादा टिकट की बिक्री कर 1-2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री नेशनल चेन पीवीआर, सिनेपोलिस और आईनॉक्स में हो रही है, जहां लगभग 35,000 टिकट बेचे जा चुके हैं और सिलसिला अभी भी जारी है।

शाहरुख खान की पठान हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यह 3 बड़ी नेशनल चेन की एडवांस बुकिंग में बॉलीवुड में सबसे ज्यादा 5.56 लाख टिकट बेचने में सफल रही थी। हालांकि, हिंदी में सबसे ज्यादा टिकट बेचने का रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम है, जिसने 6.50 लाख टिकट बेचे थे। इसके अलावा एडवांस बुकिंग में  केजीएफ 2 ने 5.05 लाख और वॉर ने 4.04 लाख टिकट बेचे थे। अब सबकी निगाहें आदिपुरुष पर हैं।

एक ओर आदिपुरुष को लेकर दर्शक उत्सुक हैं तो दूसरी ओर इसे फिल्मी सितारों का भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर, अनन्या बिड़ला, राम चरण और निर्माता अभिषेक अग्रवाल फिल्म के 10,000 टिकट बुक करने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने इन सभी टिकट को समाज के वंचित वर्ग के बीच मुफ्त में वितरित करने का फैसला किया है। इसमें कुछ विशेष प्रशंसक भी शामिल हो सकते हैं।

आदिपुरुष के दूसरे ट्रेलर की रिलीज के दौरान मेकर्स ने ऐलान किया था कि हर सिनेमाघर में एक सीट भगवान हनुमान के लिए बुक रहेगी। ऐसे में खबरें आने लगी थीं कि उनके पास वाली सीट की कीमत बाकी सीटों के ज्यादा होगी। हालांकि, मेकर्स ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हनुमान जी के पास वाली सीट की कीमत बढऩे की खबरें अफवाह हैं। किसी से भी टिकट के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष 6,200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है, जिसमें लगभग 4,000 स्क्रीन हिंदी की होंगी। इस संख्या में 6,500 तक इजाफा होने की संभावना है। फिल्म में प्रभास राम, कृति सीता, सैफ अली खान रावण और सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स पर हुए बवाल के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!