Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डपिथौरागढ़सामाजिक गतिविधियाँ

नशा, समाज में अपराध को बढ़ावा देता है : ललित जोशी

नशे से युवा पीढ़ी अपराधों की और अग्रसर : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 5 फरवरी 2025, पिथौरागढ़। प्रदेश के स्कूलों में नशा उन्मूलन का अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति एव सजग इंडिया अपने अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार, 4 फरवरी को पिथौरागढ़ पहुँची जहाँ मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, जाखनी, पिथौरागढ़, मानस एकेडमी पिथौरागढ़, मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ के छात्र- छात्राओं से संवाद किया।

एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल नशे की लत हमारे युवाओं में तेजी से फैल रही है। शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स जैसी चीज़ें एक स्टाइल स्टेटमेंट बनती जा रही हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये लत सिर्फ कुछ दिनों की खुशी देकर हमें हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती है ? एक छोटी-सी लत हमारे स्वास्थ्य, करियर, परिवार और भविष्य को नष्ट कर सकती है। नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। यह माता-पिता की उम्मीदों को तोड़ देता है और समाज में अपराध को बढ़ावा देता है।

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति एव सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में बताते हुए कहा कि सकारात्मक सोच अपनायें। अगर कोई आपको नशे के लिए उकसाए, तो साफ इनकार करें। आत्म-नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है। सही संगति चुनें गलत दोस्ती से बचें और ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको प्रेरित करें। अपने सपनों पर ध्यान दें जीवन में बड़े सपने देखें और उनकी ओर मेहनत करें। नशा आपको केवल उन सपनों से दूर ले जाएगा। शारीरिक गतिविधियों में भाग लें खेल, व्यायाम, योग और ध्यान जैसी गतिविधियाँ नशे से बचने में मदद कर सकती हैं। अपने परिवार से जुड़ें, माता-पिता और परिवार के साथ संवाद बनाए रखें, वे हमेशा आपका भला चाहते हैं।

युवा शक्ति इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। हमें यह समझना होगा कि नशे की गिरफ्त में आकर हम सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि अपने परिवार और देश का भविष्य भी बर्बाद कर रहे हैं। अगर हम अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, तो हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

युवा संवाद कार्यक्रम को ओहो रेडियो के संस्थापक कवीन्द्र सिंह मेहता ने भी संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने नशा उन्मूलन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर नुक्कड़ नाटक, कवितायें व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज जाखनी पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी, मानस एकेडमी पिथौरागढ़ के चेयरमैन डॉ० अशोक पंत मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य दीप्ति भट्ट,पहाड़ी स्टोर के संस्थापक रमन शैली तथा प्रियांक, उमेश जोशी, दीवान सिंह, इंदर सिंह, अभिषेक राणा, पवन नेगी व तीनों स्कूलों के 3000 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!