Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

दु:खद ख़बर : अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने इस दुनिया को कह दिया अलविदा

  • दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को पर्दे पर किरदार निभाते देखना एक सुखद अनुभव होता था। जिस सहजता के साथ वो कैसे भी किरदार में रम जाती थीं, वो दूसरे कलाकारों के लिए अभिनय का पाठ और दर्शकों के लिए बेहतरीन सिनेमाई अनुभव होता था।

शुक्रवार को भारतीय सिनेमा की वेटरन अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सुरेखा सीकरी के निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा है। तमाम सेलेब्रिटीज़ उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने अपनी श्रद्धांजलि में लिखा- बेहद दु:खद ख़बर। थिएटर और सिनेमा में अपने पीछे कई शानदार परफॉर्मेंसेज छोड़कर  बेहतरीन कलाकारों में से एक सुरेखा सीकरी जी गुज़र गयी हैं। उन्हें स्टेज पर देखना एक शानदार अनुभव होता था। थिएटर में उनकी कुछ यादें को कभी नहीं भूलूंगा। महान कला और गरिमामयी व्यक्तित्व। मनोज बाजपेयी और करिश्मा कपूर के करियर की शानदार फ़िल्म ज़ुबैदा में सुरेखा सीकरी ने अहम किरदार निभाया था।

पूजा भट्ट ने लिखा कि वो कुदरत की ताक़त थीं। इसलिए उन्हें रेस्ट इन पीस के बजाए रेज इन पीस सुरेखा जी लिखना सही होगा, जैसे कि आपने हमारे दौर में धरती पर किया।

दिव्या दत्ता ने अपने साथ सुरेखी सीकरी की तस्वीर पोस्ट करके लिखा : “ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सुरेखा जी। आप हमेशा यादों में रहेंगी। बहुत बड़ी क्षति है। आपका हुनर बेमिसाल था। रणदीप हुड्डा ने भी वेटरन एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि अर्पित की।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!