Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का घर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार। अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने प्रियंका चोपड़ा का घर खरीद लिया है। 2018 में यह घर निक जोनास के साथ शादी के समय प्रियंका चोपड़ा के पास था। इसके पहले जैकलिन फर्नांडिस बांद्रा इलाके में किराए पर रहती थी। खबरों के अनुसार जैकलिन फर्नांडिस ने वही घर खरीदा है, जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की 2018 में शादी हुई थी। इस बिल्डिंग का नाम कर्मयोग है और इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पिंकविला की खबरों के अनुसार जैकलिन फर्नांडिस ने जुहू में एक घर खरीदा है। जिसमें लिविंग एरिया और एक बड़ी बालकनी भी है। 2019 में प्रियंका और निक ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 20 मिलियन डॉलर में एक घर खरीदा है। वॉल स्ट्रीट जनरल के अनुसार निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के घर में दो बॉलिंग लेन ऐली है। इसके अलावा इसमें जिम है, बार है, मूवी थिएटर है और इनडोर बॉस्केट बॉल कोर्ट भी है। साथ ही घर में गेम रूम भी है। एक पूल टेबल भी है। दोनों पहले एक दूसरे घर में रहते थे, जिसे उन्होंने 6 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।

दो वर्ष से अधिक समय से बांद्रा निवासी और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज घर की तलाश कर रही थीं। जैकलिन मुंबई के आलीशान जुहू में अपना नया घर बनाने की इच्छुक थी और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने आखिरकार एक घर पसंद कर लिया है। जबकि जैकलिन किराये पर होने के कारण एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट करती रहती थी लेकिन अब अंत में श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलिन ने प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर को खरीद लिया है। जैकलिन फर्नांडीज बॉलीवुड अभिनेत्री है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!