Breaking News :
>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
उत्तराखण्डमनोरंजन

अभिनेत्री फाल्गुनी ने की गंगा आरती, गायिका समरजीत रंधावा ने फिल्माया गाना

ऋषिकेश: हिंदी और गुजराती फिल्मों सहित कई धारावाहिक में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री फाल्गुनी रजानी ने शुक्रवार को शत्रुघ्न घाट पर गंगा आरती की। वहीं, कानपुर निवासी भजन और सूफी गायिका समरजीत रंधावा ने अपने भजनों का फिल्मांकन कराया।

मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर आयोजित होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में अभिनेत्री फागुनी रजानी ने शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में गंगा आरती के साथ भजन कीर्तन किए। फिल्म और धारावाहिक अदाकारा फाल्गुनी को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग उनसे मिलने को उत्सुक नजर आए।

फाल्गुनी रजानी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं, में गुलफाम कली का किरदार निभा रहीं हैं। साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस गोडबोले और सीआइडी धारावाहिक में अभिनय करने के साथ गुजराती और हिंदी फिल्मों में सह अभिनेत्री रह चुकी हैं।

फागुनी ने बताया कि वह लंबे समय से ऋषिकेश गंगा दर्शन का कार्यक्रम बना रहीं थीं। शुक्रवार की सुबह उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई थी। मगर, शाम को वह साढ़े पांच बजे फ्लाइट से यहां पहुंची थीं। कहा कि गंगा का सानिध्य पाकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली समझती हैं।

भजनों से दूर होगा संगीत का प्रदूषण: रंधावा

कानपुर निवासी भजन और सूफी गायिका समरजीत रंधावा उत्तराखंड में अपने भजनों का फिल्मांकन करा रही हैं। तीर्थ नगरी में फिल्माया गया उनका एक भजन अगले सप्ताह रिलीज होगा।

दिल्ली के एक इंटरनेशनल स्कूल से 10 वर्ष तक संगीत शिक्षक के रूप में सेवा देने वाली भजन गायिका समरजीत रंधावा पिछले पांच वर्षों से भजन और सूफी गायकी में अपना सफर जारी रखे हुए हैं।

मूल रूप से कस्बा शुक्लागंज उन्नाव कानपुर में जन्मी 38 वर्षीय गायिका समरजीत ने अपने नए साईं भजन के लिए ऋषिकेश को चुना। एक माह पूर्व गंगा तट स्थित कोणार्क साईं मंदिर में उन्होंने भजन की शूटिंग शुरू  की थी। शीघ्र ही उनके भजन में गंगा और ऋषिकेश के मंदिर नजर आएंगे। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में उनका भजन शिरडी वाले साईं का दरबार सजा कर बोलो जय, श्रद्धालुओं को सुनने को मिलेगा।

गायिका समरजीत रंधावा ने बताया कि यहां फिल्माए जा रहे भजनों का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भजनों के माध्यम से ही संगीता का प्रदूषण दूर किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!