Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

एक्टर नसीरुद्दीन शाह बोले, यूपी में हो रहा ‘लव जिहाद’ का तमाशा, रत्ना पाठक से शादी को लेकर किया खुलासा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2020, सोमवार। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयान की वजह से भी अक्सर सर्खियों में रहते हैं। नसीरुद्दीन हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। फिर मुद्दा चाहें देश से जुड़ा हो या फिल्म इंडस्ट्री से। कई बार इस बेबाकी की वजह से नसीर साहब को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है, लेकिन एक्टर अपने बयान से कभी पीछे नहीं हटते।

अब नसीरुद्दीन शाह ने देश के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक ‘लव जिहाद’ को लेकर बयान दिया है। एक्टर ने लव जिहाद के मुद्दे को तमाशा बताया है और कहा है कि शादी के बाद धर्म परिवर्तन करवाना गलत है। यू-ट्यूब चैनल कारवां-ए-मोहब्बत को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ‘लव जिहाद का मुद्दा देश में हिंदू-मुसलमान के बीच दूरियां लाने के लिए खड़ा किया गया है’।

एक्टर ने कहा, ‘लव जिहाद के नाम पर हिंदू और मुसलमानों को बांटा जा रहा है जैसे यूपी में लव जिहाद का तमाशा। मुझे इससे बहुत नाराज़गी है। पहली बात जिन लोगों ने ये शब्द उठाया है ‘लव जिहाद’ उन्हें जिहाद का मतलब तक नहीं पता। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं कि ये सोच लें कि मुसलमान, हिंदुओं की संख्या पर हावी हो जाएंगे। मुस्लिमों की जनसंख्या हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी। इसके लिए मुस्लिम्स को ढेरा सारे बच्चे पैदा करने होंगे’।

आगे एक्टर ने बताया कि जब वो रत्ना पाठक से शादी कर रहे थे तब उनकी मां ने उनसे पूछा था कि क्या वो अब रतना का धर्म परिवर्तन करवाएंगे? इसके जवाब में एक्टर ने इनकार कर दिया था। एक्टर ने कहा कि ‘मेरी मां पढ़ी लिखी नहीं थी वो एक रूढ़ीवादी परिवार से आती थी। पांचे वक्त की नमाज़ पढ़ती थी और रोज़े रखती थीं लेकिन फिर भी वो उस ज़माने धर्म परिवर्तन के खिलाफ थीं’। नसीरउद्दीन ने बताया, ‘हमने अपने बच्चों को हर धर्म के बारे में शिक्षा दी है, लेकिन हमने उनसे कभी नहीं कहा कि वो सिर्फ एक ही धर्म को फॉलो करें। मेरा हमेशा मानना रहा है कि ये मतभेद धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!