Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड को एक बार फिर से लगा बड़ा झटका, फेमस एक्टर आसिफ बसरा ने की आत्महत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ नवम्बर २०२०, शुक्रवार। बॉलीवुड को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी मनहून रहा है। एक के बाद एक कई दिग्गज सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। फिल्म इंडस्ट्री अभी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के गाम से उबर भी नहीं पाया था कि एक और फेमस एक्टर आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली। आसिफ बसरा ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खुदकुशी कर ली। उनका इस तरह से जाना न सिर्फ उनकी फैमिली, फैंस बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी एक बड़ा झटका है। 53 साल के आसिफ ने धर्मशाला में अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस खबर से हर कोई गमजदा हो गया है। वहीं अब पूरा बॉलीवुड उन्हें ट्रिब्यूट दे रहा है।

[box type=”shadow” ]

आसिफ को बॉलीवुड कर रहा याद

फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने आसिफ के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आसिफ बसरा! ये सच नहीं हो सकता…ये बहुत ज्यादा दुख की बात है’।

वहीं हंसल मेहता के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मनोज वाजपेयी ने लिखा, ‘ क्या! ये बहुत ज्याद शॉकिंग है। लॉकडाउन से पहले ही उनके साथ शूट किया था। हे भगवान!!! एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी आसिफ के जाने से खासा भावुक हो गईं। उन्हें भी आसिफ के निधन पर विश्वास नहीं हो रहा है।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी आसिफ के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने एक्टर की आत्मा की शांति मांगी है। इनके अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी आसिफ की मौत तक दुख जाहिर किया है। दोनों ने एक साथ काम भी किया था। ऐसे में रणदीप अब काफी टूट गए हैं। दिव्या दत्ता, मानवी गागरू,करणवीर बोहरा, श्रद्धा कपूर जैसे सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपना दु:ख जाहिर किया है।[/box]

विदित रहे कि आसिफ बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1998 में फिल्म ‘वो’ से की थी। इसके बाद एक्टर ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ ‘परजानियां’ ‘जब वी मेट’ ‘वन्स अपॉन अ टाइम’ जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। आसिफ, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘काई पो चे’ में नज़र आ चुके थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!