Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग की चेतावनी : देहरादून सहित पाँच जिलों में हो सकती है भारी बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई, 2020, गुरुवार।  मानसून की बारिश उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रही है। खासकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। चमोली में भूस्खलन के चलते एक गोशाला ढह गई, जिसमें पांच मवेशी दब गए। इसके अलावा बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे भी कई स्थानों पर मलबा आने से लगातार बाधित हो रहा है। उधर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भी दुश्वारियां बरकरार हैं। भारी बारिश के कारण यहां करीब 25 मार्गों पर आवाजाही ठप है। चीन सीमा को जोड़ने  वाले मार्गों पर भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। बागेश्वर में तेज बारिश से तीन मकान ध्वस्त हो गए।

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार ही पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के कई दौर हुए। जिससे जगह-जगह भूस्खलन के कारण दुश्वारियां बढ़ गईं। चमोली जिले के सिरोखोमा में गोशाला ढहने से पांच मवेशी दब गए। चमोली के ही गंणाई-मोल्टा में नदी के उफान पर आने से पुल बह गया, जिससे करीब दो सौ परिवारों का संपर्क कट गया है।

रामणी में तीन मकानों में दरार आ गई। बदरीनाथ-कर्णप्रयाग के बीच डेढ़ घंटे मार्ग बाधित रहा। भनारपानी में हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही ठप है। गंगोत्री मार्ग भी बंदरकोट के पास कई घंटे बाधित रहा। उधर, पिथौरागढ़ में चीन सीमा से भी संपर्क कटा रहा। मुनस्यारी-थल और जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग मलबे के कारण बंद होने से जिला मुख्यालय से मुनस्यारी तहसील का संपर्क कटा हुआ है। काली, गोरी व रामगंगा नदियां उफान पर हैं। बागेश्वर जिले में 20 मोटर मार्ग बंद हैं। कपकोट में मकान पर बोल्डर गिरने से पांच लोग बेघर हो गए हैं। उधर, बादल फटने के बाद गोरीछाल में लुम्ती व घुरु ड़ी के 50 परिवार फंसे हुए हैं। जाराजिबली गांव में मलबे मेंं दबी महिला का बुधवार को दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। टांगा गांव में मलबे में दबे दो शवों में से एक शव निकाल लिया गया।

पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन केंद्र को भी अलर्ट रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुमाऊं के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कहीं-कहीं भारी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसमें हरिद्वार से ऋषिकेश, मसूरी से हरिद्वार के बीच भारी बारिश की संभावना है। जबकि, ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग, रुद्रप्रयाग से जोशीमठ, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ, टिहरी से उत्तरकाशी, उत्तरकाशी से बड़कोट, बड़कोट से यमुनोत्री के बीच भी गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर————–अधिकतम————न्यूनतम
  • देहरादून————–28.7—————23.9
  • मसूरी—————-20.5—————-16.6
  • टिहरी—————-24.0—————-18.3
  • उत्तरकाशी———–26.5—————-18.7
  • हरिद्वार—————31.3—————-27.2
  • जोशीमठ————-22.5—————-16.4
  • पिथौरागढ़————22.6—————-18.6
  • अल्मोड़ा————–24.5—————-18.2
  • मुक्तेश्वर————–18.2—————–16.1
  • नैनीताल————–21.7—————-17.5
  • चंपावत—————24.6—————-18.5
  • ऊधमसिंह नगर——26.8—————-25.0

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!