Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

कैलाश मानसरोवर यात्रा में हादसा : पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 20 जुलाई 2025, पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान एक गंभीर हादसे में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं। तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में घोड़े से गिरने के कारण उनकी कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनकी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें तत्काल रेस्क्यू कर भारत लाने का निर्णय लिया है।

मीनाक्षी लेखी यात्रा के दूसरे दल के साथ कैलाश मानसरोवर के पवित्र मार्ग पर थीं। यात्रा के दौरान शनिवार को तिब्बत के दारचिन में वह घोड़े से गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, मौसम बना चुनौती

सूत्रों के अनुसार, रविवार को उन्हें वाहन के जरिए लिपुलेख तक लाया जाएगा, जहां से पैदल या स्ट्रेचर के माध्यम से नाभीढांग पहुंचाया जाएगा। इसके बाद मौसम अनुकूल रहने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून लाने की योजना है।

हालांकि, सीमांत धारचूला क्षेत्र में भारी बारिश के चलते मौसम रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। यदि मौसम खराब रहा, तो हेलीकॉप्टर से उड़ान भरना और नाभीढांग तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

यात्रा अधूरी रह गई, लेखी ने जताई थी आस्था

मीनाक्षी लेखी कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ पहुंची थीं और उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होने को ‘आध्यात्मिक सौभाग्य’ बताया था। लेकिन तिब्बत में दुर्घटना होने के बाद अब उनके लिए यात्रा पूरी करना संभव नहीं है। सूत्रों के अनुसार, चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आगे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!