Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई 2026, देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आदतन नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पटेलनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में कई बार जेल जा चुके अपराधी नितिन उर्फ नाटू के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी पैरवी की थी। इसके बाद उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने उसे तीन माह के लिए जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किए जाने के आदेश जारी किए।

पुलिस के अनुसार, आदेश जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 27 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी देहरादून बाईपास रोड स्थित एक ढाबे में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढाबे पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन उर्फ नाटू (30 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। उसके लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण उसके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

देहरादून पुलिस ने कहा कि ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और समाज में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!