Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘आवारा पशुधन पर सख्ती से लगाम लगाई जाए’, जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश जनसुनवाई जन सुनवाई में प्रस्तुत शिकायतों के क्रम सम्बंधित अधिकारीयों को दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘आवारा पशुधन पर सख्ती से लगाम लगाई जाए’’ यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार देहरादून में नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश, उपजिलाधिकारी विकासनगर, देहरादून व सदर तथा जनपद के समस्त अधीशासी अधिकारी नगरपालिका को जन सुनवाई में प्रस्तुत शिकायतों के क्रम में निर्देश दिये। इसी क्रम में दून एनिमल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा घायल, बीमार व मृत पशुओं के निस्तारण के सम्बन्ध में उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सक को वार्ता करने, पशु शव विच्छेदन, औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति लि० चमनपुरी, निरंजपुर द्वारा शव निस्तारण हेतु वन भूमि की अनुमति के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तथा सीटीजन फार ग्रीन एण्ड क्लिन सोसाइटी द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुधन को रखने हेतु गोशाला के लिए भूमि अवंटन पर कार्यवाही करने के लिए उप जिलाधिकारी विकास नगर को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने पित्थूवाला में धोखाधड़ी से भूमि हड़पने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक नगर और मौजा डाण्डा नूरीवाला(परवादून) में भू-माफियाओं द्वारा भूमि खुर्द-बुर्द के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु एसडीएम सदर को निर्देशित किया। खुड़बुड़ा मोहल्ला सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा की जा रही अनियमितता पर मुख्य वैयक्तिक अधिकारी को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में खाद्य आयुक्त को हेतु जाँच हेतु पत्र प्रेषित करें। शिमला बाई पास लेन न० 3 में वरिष्ठ नागरिकों (माता-पिता) का उनके पुत्र व पुत्र वधू द्वारा उत्पीड़न करने के चलते उनको बेदखल करने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ग्राम सभा हसनपुर, कल्याणपुर में ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता तथा प्रधान द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियमित व नियमानुसार बैठक न किये जाने की शिकायत पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायती राज अधिकारी को इस संबंध में जाँच करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जन सुनवाई में इसके अतिरिक्त चकराता के पुनाह पोखरी में कृषि व्यवासायिक केन्द्र (एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टर) निर्माण हेतु भूमि उपयोग की अनुमति देने से संबंधित, दाखिला खारिज करवाने में देरी करने, भूमि पर अवैध कब्जा करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा। जन सुनवाई में आज कुल 19 फरियादियों ने अपने शिकायती आवेदन प्रस्तुत किये।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों द्वारा प्रस्तुत शिकायती आवेदनों पर गम्भीरता से विचार करें और शीघ्रता शिकायत का समाधान करें।
इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!