Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
फिल्म-जगतमनोरंजन

आमिर खान पर्दे पर वापसी को तैयार, हुआ अगली फिल्म का ऐलान, रिलीज डेट भी जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, मुंबई। आमिर खान पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। उन्होंने हमेशा की तरह अपनी इस फिल्म के लिए भी जी-तोड़ मेहनत की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म पहले ही दिन ढेर हो गई। इसके बाद आमिर ने ऐलान किया कि वह अभिनय से कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, आमिर की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

जाने-माने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर आमिर की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, आमिर अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसके लीड हीरो भी वह खुद होंगे। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग अगले साल 20 जनवरी से शुरू होगी। तरण ने रिलीज डेट से पर्दा हटाते हुए लिखा कि यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

आमिर से जब अभिनय से ब्रेक लेने की वजह पूछी गई थी तो उन्होंने कहा था, बतौर एक्टर जब मैं फिल्म कर रहा होता हूं तो उसमें इतना खो जाता हूं कि कुछ और दिखता ही नहीं है, इसलिए मैंने ब्रेक लिया है। उन्होंने कहा था, मैं 35 सालों से लगातार काम कर रहा हूं। ये मेरे करीबियों के लिए अन्याय है। अब मैं कुछ वक्त अपनों के साथ बिताऊंगा, ताकि मैं जिंदगी का अलग तरीके से अनुभव कर सकूं।

आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म से आमिर ने 4 साल बाद पर्दे पर वापसी की थी। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बहिष्कार की मांग भी उठी थी।इसका असर फिल्म के प्रदर्शन पर पड़ा। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 129 करोड़ रुपये कमाए।इससे पहले आई आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी थी।

आमिर पिछले काफी समय से फिल्म चैंपियंस को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी नाम से आई सफल स्पैनिश कॉमेडी ड्रामा फिल्म का हिंदी रीमेक है।हालांकि, आमिर इस फिल्म में अभिनय नहीं करेंगे, बल्कि वह इसके प्रोडक्शन का काम संभाल रहे हैं।इस फिल्म से अब तक सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक का नाम जुड़ चुका है। पिछले दिनों खबर आई कि इसके लिए आमिर ने फरहान अख्तर के नाम पर मोहर लगा दी है।

आमिर पहली बार फिल्म लगान से बतौर निर्माता जुड़े थे। हालांकि, बॉलीवुड के कई अभिनेता एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन का काम संभाल चुके हैं। इस फेहरिस्त में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, जॉन अब्राहम और अनिल कपूर जैसे कई सितारे शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!