Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

AAP ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मुफ्त घोषणाओं पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका का किया विरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मुफ्त रेवड़ियां बांटने पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका का विरोध किया है। पार्टी ने कहा है कि वंचित वर्ग को मुफ्त पानी, बिजली, ट्रांसपोर्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं देना मुफ्त रेवड़ी बांटना नहीं कहा जा सकता। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से लंबित मामले में पक्षकार बनाने और पक्ष रखने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

भाजपा प्रवक्ता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है जिसमें राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव के वक्त मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त उपहार की घोषणाओं का मुद्दा उठाया गया है। याचिका में मांग है कि ऐसी घोषणाएं करने वाले दलों पर कार्रवाई हो उनके चुनाव चिन्ह जब्त करने और मान्यता रद करने का चुनाव आयोग को अधिकार दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त को इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए मुफ्त घोषणाओं के प्रभावों पर विचार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने के संकेत दिए थे और सभी संबंधित पक्षकारों से इस बारे में सुझाव मांगे थे। सुप्रीम कोर्ट कोर्ट के इस आदेश के बाद आम आदमी पार्टी पहली पार्टी है जिसने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पक्षकार बनाए जाने की गुहार लगाई है और अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका का विरोध किया है।

AAP ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने दाखिल अर्जी में अश्वनी कुमार उपाध्याय की याचिका के औचित्य पर सवाल उठाया है। कहा है कि पार्टी को याचिका पर प्राथमिक आपत्ति है। कोर्ट को अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दाखिल याचिका पर विचार नहीं करना चाहिए क्योंकि याचिकाकर्ता के सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी से संबंध हैं। याचिकाकर्ता राजनैतिक उद्देश्य से जनहित याचिका दाखिल करता है। याचिका में मुफ्त रेवड़ियों के नाम पर आर्थिक विकास के एक निश्चित माडल को निशाना बनाया जा रहा है जिसमें सरकारी धन का इस्तेमाल जनता के सामाजिक और कल्याणकारी उपायों के लिए किया जाता है।

वंचित वर्ग के सामाजिक आर्थिक कल्याण के लिए लायी जाने वाली योजनाओं को मुप्त रेवड़ियां नहीं कहा जा सकता

आम आदमी पार्टी ने ये भी कहा कि याचिका में राजकोषीय घाटे को लेकर चिंता जताई गई है लेकिन इसमें बड़े उद्योगों और व्यापारों को केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा टैक्स में छूट देने व अन्य तरह की रुटीन में दी जाने वाली सब्सिडी की मुप्त रेवड़ियों से होने वाले बड़े वित्तीय घाटे को नजरअंदाज किया गया है। याचिकाकर्ता राष्ट्र की आर्थिक सेहत सुधारने का जिम्मा सिर्फ वंचित वर्ग पर डाल रहा है। याचिका दाखिल करने के पीछे राजनैतिक उद्देश्य है क्योंकि इसमें की गई मांग वित्तीय घाटे के बारे में या मुफ्त रेवड़ियों पर रोक की नहीं है, बल्कि मांग की गई है कि राजनैतिक दलों को मुफ्त रेवड़ियों की नीतियां घोषित करने से रोका जाए। इस तरह की मांग करते वक्त याचिकाकर्ता ने संविधान में दिए गए सामाजिक और कल्याणकारी एजेंडे के सिद्धांत की अनदेखी की है। आम आदमी पार्टी ने अर्जी में कहा है कि वंचित वर्ग के सामाजिक आर्थिक कल्याण के लिए लायी जाने वाली योजनाओं को मुप्त रेवड़ियां नहीं कहा जा सकता। कहा गया है कि यह मामला कोर्ट के विचार का नहीं है बेहतर है कि इस नीतिगत मसले को केंद्र और राज्यों की चुनी हुई सरकारों पर छोड़ दिया जाए।

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर कोर्ट 3 अगस्त के आदेश के मुताबिक इस पर विचार के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन का इच्छुक है तो उस विशेषज्ञ समिति में केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधि, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का एक प्रतिनिधि, देश की प्रत्येक मान्यता प्राप्त पार्टी का एक-एक प्रतिनिधि, एक प्रतिनिधि रिजर्व बैंक आफ इंडिया का, एक प्रतिनिधि वित्त आयोग का, एक प्रतिनिधि चुनाव आयोग का, एक प्रतिनिधि नीति आयोग का, एक एक प्रतिनिधि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की नीति निर्माता संस्थाओं का और एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर तथा अल्पसंख्यकों के बीच काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!